Doordrishti News Logo

फर्नीचर कारीगर को बंधक बनाकर पीटा पैर व दांत तोड़े

लेन देन विवाद की आशंका

जोधपुर,फर्नीचर कारीगर को बंधक बनाकर पीटा पैर व दांत तोड़े। शहर के मंडोर पुलिस थाना क्षेत्र नौ मील मंडोर में एक फर्नीचर की दुकान पर कारीगर को बंधक बनाकर औजारों से मारपीट की गई। उसके पैर और दांत तोड़ दिए गए।

यह भी पढ़ें – मातेश्वरी महालक्ष्मी को लगाया 151 पकवानों का भोग लगाया

पीडि़त के पिता की तरफ से नामजद के खिलाफ मंडोर थाने में रिपोर्ट दी है। घायल का अस्पताल में मेडिकल करवाया गया है। अग्रिम जांच की जा रही है। आरंभिक पड़ताल में इनके बीच आपसी लेन देन की आशंका जताई जाती है।

मंडोर पुलिस ने बताया कि नया बास बालसमंद मंडोर निवासी हरीराम पुत्र बिड़दाराम की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसका पुत्र नौ मील मंडोर में एक फर्नीचर की दुकान पर काम करता है। जहां पर ओमप्रकाश और कुछ लोगों ने उसके पुत्र को बंधक बनाकर मारपीट की।

फर्नीचर औजारों से मारपीट किए जाने उसके पुत्र का पैर टूट गया और दांत भी टूट गए। घायल हुए उसके पुत्र को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मंडोर पुलिस ने घटना को लेकर केस दर्ज किया है।

Related posts: