Doordrishti News Logo

दुकान में घुसकर मारपीट,बाइक और लोडिंग टैक्सी क्षतिग्रस्त

जोधपुर,दुकान में घुसकर मारपीट, बाइक और लोडिंग टैक्सी क्षतिग्रस्त। निकटवर्ती मथानिया के तिंवरी कस्बे में एक दुकान में घुसकर कुछ लोगों ने दुकानदार से मारपीट की। उसकी बाइक और लोडिंग टैक्सी को क्षतिग्रस्त कर दिया।

यह भी पढ़ें – मेडिकल क्षेत्र में रेडियोलॉजी का कार्य सराहनीय-डॉ.जोधा

पीडि़त दुकानदार की तरफ से आधा दर्जन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। पुलिस ने इसमें आपसी विवाद होना माना है। फिलहाल जांच जारी है।

मथानिया पुलिस के अनुसार चौपासनी चारणान मथानिया निवासी पुखराज पुत्र जगदीश माली की तरफ से मामला दर्ज कराया गया। इसमें बताया कि उसकी एक दुकान तिंवरी कस्बे में है।

जहां पर बस्सी नगर घेवड़ा के रहने वाले जगदीश,कानाराम,ओमाराम, सेणाराम आदि गाडिय़ां लेकर आए और दुकान में घुसकर उससे मारपीट की। उसके बाइक और बाहर खड़ी लोडिंग टैक्सी को क्षतिग्रस्त कर डाला। मथानिया पुलिस ने इस बारे में अब जांच आरंभ की है।