Doordrishti News Logo

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

जोधपुर,ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत। सांगरिया फांटा ओवर ब्रिज के नीचे रेलवे ट्रेक पर एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर शव परिजन को सुपुर्द किया।

यह भी पढ़ें – अंतिम वरीयता सूची में याची का नाम सम्मिलित करने के आदेश

इसमें अग्रिम अनुसंधान जारी है। विवेक विहार पुलिस ने बताया कि सांगरिया फांटा स्थित ओवर ब्रिज के नीचे रेलवे पटरियां पार कर रहा युवक शिव नगर बासनी प्रथम फेज का 18 वर्षीय राज पटेल पुत्र चैनाराम पटेल की मौत हो गई। उसके पिता चैनाराम की तरफ से मर्ग में रिपोर्ट दी गई है।

दूसरी तरफ मोजा कांकेलाव डांगियावास में सेणाराम पुत्र नारायण राम ने रस्सी से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। वह मूल रूप से राजोलाकलां शिवपुरा पाली का रहने वाला है। उसके आत्महत्या करने का कारण पता नहीं चला है। उसके पिता रमेशराम की तरफ से मर्ग में रिपोर्ट दी गई।

Related posts: