सौतेले पिता ने बेटी से किया दुष्कर्म
जोधपुर,सौतेले पिता ने बेटी से किया दुष्कर्म। जिला पूर्व में एक सौतेले पिता ने अपनी बेटी से दुष्कर्म किया। बेटी ने घर आई मां को घटना बताई और अब पुलिस की शरण लेकर केस दर्ज कराया है।
यह भी पढ़ें – संभावित कोहरे के बीच सुरक्षित व निर्बाध ट्रेन संचालन के लिए रेलवे की तैयारियां सुनिश्चित
पुलिस ने दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर तफ्तीश आरंभ की है। घटना 7 नवंबर को होना बताया गया है। पीडि़ता का मेडिकल करवाया गया है।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि थाना क्षेत्र मंडोर में यह घटना हुई। पीडि़ता की मां थाने पहुंची। 7 नवंबर को वह बाहर गई हुई थी।उसने दूसरी शादी कर रखी है। इस बीच उसकी बेटी घर पर मौजूद थी।
बच्ची के सौतेले पिता ने उससे दुष्कर्म किया। वह घर आई तो घटना के बारे में बच्ची ने जानकारी दी। बच्ची की उम्र का पुलिस ने खुलासा नहीं किया है। दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया है। अग्रिम जांच चल रही है।
Related posts:

राजस्थान की 6 ट्रेनों को मेलमरुवत्तूर में ठहराव

अवैध बजरी परिवहन के मामले में दो ट्रैक्टर जब्त

वोल्वो बस हाईवे से नीचे उतरी जनहानि नहीं

पत्नी के गुजारा भत्ते से जुड़े मामले में हाईकोर्ट का अहम फैसला

कांस्टेबल को 20 लाख मुआवजा देने के आदेश

मादक पदार्थ तस्करी का वांटेड पांच हजार का इनामी गिरफ्तारी

लूणी नदी में अवैध बजरी खनन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

सरगम क्लब के कलाकारों ने बांधा समां

