Doordrishti News Logo

गेस्ट फैकल्टी की महिला प्रोफेसर से शातिर ने की ठगी

  • प्रोफेसर बनकर एक लाख खाते में डलवाए
  • छात्र के पिता की दुर्घटना होना बताकर की ठगी

जोधपुर,गेस्ट फैकल्टी की महिला प्रोफेसर से शातिर ने की ठगी।
शहर के जयनारायण व्यास विश्विद्यालय में गेस्ट फैकल्टी की एक महिला प्रोफेसर को किसी शातिर ने प्रोफेसर बनकर एक लाख की ठगी कर ली।

यह भी पढ़ें – रेल की चपेट में आने से युवक की मौत

ठगी की शिकार महिला प्रोफेसर ने जब अपने प्रोफेसर से बात की तो ठगी का आभास हुआ। मामला जुलाई का है और अब केस दर्ज करवाया गया है। साइबर सैल में भी इसकी शिकायत दी गई।

उदयमंदिर पुलिस ने बताया कि गोकुल धाम सोसायटी की रहने वाली और जेएनवीयू ओल्ड कैम्पस में गेस्ट फैकल्टी में कार्यरत महिला प्रोफेसर की तरफ से यह रिपोर्ट दी गई। इनके अनुसार जुलाई महिने में एक व्यक्ति ने खुद को प्रोफेसर बनकर बताया कि उसके एक छात्र के पिता सडक़ दुर्घटना में घायल हो गए और उसको रुपए की जरूरत है।

इस पर महिला प्रोफेसर ने यह सोचा कि सामने वाला भी प्रोफेसर है और बिना सोचे समझे शातिर को एक लाख रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। मगर जब रुपए वापिस नहीं मिले तब उन्होंने अपने प्रोफेसर से बात की। उन्होंने इसमें अनभिज्ञता जता दी।

ठगी का शिकार बनी महिला प्रोफेसर ने ऑनलाइन साइबर शिकायत दी। इस बारे में अब उदयमंदिर थाने में धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज हुआ है।

Related posts:

डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज जोधपुर में 3 दिवसीय BCME कार्यशाला शुरू

July 8, 2026

अमित शाह की मौजूदगी में नर्मदा अवार्ड पर ऐतिहासिक समझौता

July 8, 2026

14 जुलाई को लगेगा निःशुल्क ज्योतिष शिविर

July 8, 2026

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मिला खाटू श्यामजी मंदिर प्रतिनिधिमंडल

July 8, 2026

पूर्व डीन के खिलाफ दस्तावेजों में हेरफेर और गबन का केस दर्ज

July 8, 2026

चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा में डमी अभ्यर्थी बनकर परीक्षा देने का मामला दर्ज

July 8, 2026

वृद्धा के अनपढ़ होने का उठाया फायदा झांसे में लेकर 25 लाख हड़पे

July 8, 2026

सवारी टैक्सी में लादे गए बीयर के कार्टन: 84 बोतल और 24 केन बरामद

July 8, 2026

इंजीनियरिंग कार्यों में जोधपुर मंडल की उल्लेखनीय प्रगति

July 8, 2026