Doordrishti News Logo

जयपुर, शहर के एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों ने लगभग सौलह लाख रुपए मूल्य का 347 ग्राम सोना जब्त किया है। सहायक कस्टम आयुक्त एमएल शेरा ने बताया कि यह सोना सीकर जिले की लक्ष्मण गढ़ तहसील निवासी शाहिद अली एक रेडियो में छुपा कर लाया था। मगर कस्टम अधिकारियों की पैनी नज़र से वह बच नही पाया।

16 lakh gold hidden in radio caught at Jaipur airport

रेडियो को पूरा खोल कर देखने पर उसमे 2 इंच लंबाई वाली दो स्टील की ठोस छड़ें बरामद हुई, जो नीले रंग के टेप में लिपटी हुई थी । इन दोनों छड़ों को कटर से काटकर देखा तो स्टील की ट्यूब में ठूस कर रखी हुई सोने की दो छड़ें बरामद हुई जिनको कस्टम एक्ट की धारा 110 के तहत जब्त किया गया।

16 lakh gold hidden in radio caught at Jaipur airport

शाहिद अली ने अधिकारियों को बताया कि उसे यह रेडियो दुबई में एक व्यक्ति ने ट्राली बैग में रख कर दिया था जिसे जयपुर एयरपोर्ट के बाहर उसका आदमी लेने आने वाला था। इस काम के लिए उसने शाहिद अली की दुबई से जयपुर की हवाई टिकट करवा दी थी और साथ ही ट्राली बैग को एयरपोर्ट के बाहर लेने आने वाला व्यक्ति भी एक हजार रुपए रोकड़ देने वाला था।

Related posts:

ब्रह्मपुरी बस्ती क्षेत्र में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

February 12, 2026

बाछड़ा सरगना सहित पांच शातिर नकबजन गिरफ्तार

February 12, 2026

शिव विवाह का पहला निमंत्रण प्रथम पूज्य को दिया

February 12, 2026

लर्गिंग लिगल स्कील फ्रॉम द बेस्ट में वर्क इज वर्कशिप को न्यायाधीश ने व्याख्यान में समझाया

February 12, 2026

37 गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर की चैकिंग में दो गिरफ्तार

February 12, 2026

प्लॉट पर कब्जा और सामान चुराने वाला जालसाज गिरफ्तार

February 12, 2026

कायलाना में कूदकर युवक ने दी जान

February 12, 2026

मादक पदार्थ प्रकरण में दो साल से फरार चल रहे अभियुक्त को बाड़मेर जेल से पकड़ा

February 12, 2026

नामी कंपनी के नाम से नकली टॉयलेट क्लीनर बनाते पकड़ा

February 12, 2026