Doordrishti News Logo

दर्जन भर दमकलों ने मिलकर पाया आग पर काबू

जोधपुर, शहर में मंगलवार को तीन स्थानों पर आगजनी की घटनाएं हुई। भदवासिया स्थित फ्रूट मंडी और खेतसिंह बंगले के निकट एक बीयर बार में भीषण आग लग गई। इसके अलावा धुंधाड़ा में चारे की टाळ में भी भीषण आग लगी। हवा की गति तेज होने से आग भी तीव्रता के साथ फेली। दर्जन भर गाडिय़ां आग को बुझाने के लिए दौड़ती रही। तीनों घटनाओं में लाखों का नुकसान हुआ है।

Great fire in gunny warehouse and bar

फायरमैन प्रशांत सिंह चौहान ने बताया कि भदवासिया फ्रूट मंडी में बारदाना गोदाम में आज आग लगने की सूचना पर एक गाड़ी को पहले नागौरी गेट दमकल स्टेशन से भेजा गया। मगर आग की तीव्रता ज्यादा होने पर बाद में शास्त्रीनगर, मंडोर एवं बासनी से भी दमकलों को बुलाया गया। करीबन छह सात गाडिय़ों ने मिलकर दो घंटे की मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आग से लाखो का बारदाना जलकर नष्ट हो गया। आग लगने का कारण स्पष्ट नही हुआ है।

हवा में गति तेज होने से आग भी जल्दी से फैल गई। महामंदिर इलाके में खेतसिंह बंगले के निकट के एक बीयर बार में भी शाम को आग लग गई। नागौरी गेट, शास्त्रीनगर बासनी से पहुंची दमकल ने मिलकर इस आग पर काबू पाया। यहां पर संभवत: शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी। देर शाम तक आग पर काबू पाया जा सका। बार की दीवारें व छत पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इधर लूणी तहसील के धुंधाड़ा स्थित पेट्रोल पंप के नजदीक एक खेत में चारे की टाळ में आग लगने से लाखों का चारा जलकर नष्ट हो गया। खुले में रखा चारा हवा की गति से आग ने तेजी पकड़ी और वह धूधू कर जल गया। बासनी, बोरानाडा से पहुंची आधा दर्जन दमकलों ने इस आग पर काबू पाया।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026