Doordrishti News Logo

जोधपुर आवास पर होली के दिन जनसुनवाई की तो धुलण्डी पर पैतृक गांव में गेरियों संग थिरके सांसद

पाली, सांसद और पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री पीपी चौधरी ने कोरोना महामारी को देखते हुए बहुत ही सादे ढंग से होली मनाई। होली के दिन सांसद चौधरी ने अपने आवास पर संसदीय क्षेत्र से आए आमजन और भाजपा कार्यकर्ताओं को गुलाल से तिलक कर होली की शुभकामनाएं दी।

MP celebrated Holi with activists and villagers

इस दौरान संसदीय क्षेत्र के लोगों द्वारा उनके समक्ष समस्याओं को रखा, जिस पर सांसद ने संबंधित विभागाधिकारी को दूरभाष पर वार्ता कर समस्याओं के जल्द निस्तारण हेतु निर्देशित किया। धुलण्डी के अवसर पर सांसद चौधरी ने अपने पैतृक गांव भावी पहुंचकर होली स्नेह मिलन के विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया।

MP celebrated Holi with activists and villagers

सांसद के पैतृक निवास पर पहुंचने पर ग्रामीणों द्वारा होली की शुभकामनाओं देने का तांता लग। सांसद ने ग्रामीणों का गुलाल से तिलक एवं मुहं मीठा करवाते हुए रामा-श्यामा कर होली की बधाई दी। गेरियों संग चंग बजाते हुए वहां पर मौजूद सभी को अपनों संग थिरकरने का मजबूर कर दिया। इसके साथ ही सांसद ने अपने हाथों से घरों में मिठाइयां बांटी और विभिन्न बैठकों में भाग लेकर ग्रामीणों को होली की शुभकामनाएं दी।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026