Doordrishti News Logo

आगोलाई के भीना भाखर पर खनन लीज के विरोध में उतरे ग्रामीण

  • ग्रामीणों का आरोप गुपचुप तरीके से तीन नाडी-तालाबों के कैचमेंट क्षेत्र में अवैध रूप से कर दिया आंवटन
  • निरस्त करने की मांग

जोधपुर,आगोलाई के भीना भाखर पर खनन लीज के विरोध में उतरे ग्रामीण। शहर के निकट आगोलाई राजस्व गांव स्थित भीना भाखर क्षेत्र में दशकों पहले आंवटित करीब 12 बीघा खनन लीज को लेकर आगोलाई की साईयों की ढाणी, दूगर ग्राम पंचायत के डूडीनगर व बैरड़ों की ढ़ाणी के लोग विरोध में उतर कर लीज को निरस्त करने की मांग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें – भाजपा शहर जिले ने बनाए सक्रिय सदस्य

प्राप्त जानकारी अनुसार आगोलाई के भीना भाखर क्षेत्र के खसरा संख्या 1135 गेमु.भाखर में वर्षो पहले खनिज विभाग 6-6 बीघा की दो खनन लीज बिरमाराम पुत्र भोमा राम विश्नोई निवासी खेजड़ली कलां के नाम से आंवटित की थी। रविवार को उक्त लीज में खनन कार्य शुरू करने के लिए मशीने वगैहरा पहुंची तो तीन नाडी तालाबों के कैचमेंट क्षेत्र में अवैध रूप से लीज आंवटन करने का आरोप लगाते हुए क्षेत्र के ग्रामीण विरोध करने मौके पर पहुंच गए।

ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए हालांकि खनन कार्य शुरू नही हो पाया। विरोध प्रदर्शन करते हुए मौके पर दिनभर ग्रामीण बैठे रहे तथा माहौल गर्मागर्म होने की सूचना मिलने पर आगोलाई पुलिस इंचार्ज एएसआई रूगाराम मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों व लीज धारक को कानूनी रूप से शांति पूर्वक समाधान करने के समझाइश की तो मौके पर वातावरण शांत जरूर हुआ लेकिन ग्रामीण दिनभर मौके पर ही बैठे रहे।

इसी को लेकर रविवार को ही ग्रामीणों का प्रतिनिधि मंडल शेरगढ़ विधायक बाबुसिंह राठौड़ से मिला तथा उक्त लीज के अवैध आंवटन को निरस्त कराने की मांग की ।

इसलिए है ग्रामीणों का विरोध

नारायणराम साई,पुखराज डूडी सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि भीना भाखर क्षेत्र में झूंझार नाडा, पुरखा नाडा व बींजा नाडा का कैचमेंट क्षेत्र है। इस क्षेत्र से इन नाडीयों में पानी की आवक होती है। जिससे इस क्षेत्र के करीब पांच सौ परिवारों व पशुधन के लिए पीने का पानी का गुजारा होता है। क्षेत्र के वन्यजीवों को भी इन नाडी-तालाबों से ही पानी मिलता है।

उक्त भाखर की तलहटी को पशु चराने के काम लेते थे। ग्रामीणों ने बताया खनिज विभाग द्वारा ग्रामीणों को बिना बताए गुपचुप तरीके तीन नाडी-तालाबों के कैचमेंट क्षेत्र में अवैध रूप से लीज आंवटन कर हमारे साथ धोखा किया है जिसको लेकर क्षेत्र के ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है,इसी के चलते खनन कार्य नही करने देंगे।

Related posts:

जोधपुर विकास प्राधिकरण का 1789 करोड़ का बजट पारित

February 24, 2026

जीवण माता मंदिर में फागोत्सव: होरी गायन से श्रद्धालु सराबोर

February 24, 2026

जन अभियोगों के समन्वित प्रयासों से त्वरित समाधान सुनिश्चित करें-कलेक्टर

February 24, 2026

पटवार सीधी भर्ती परीक्षा-2025 के चयनितों को नियुक्ति आदेश जारी

February 24, 2026

जोधपुर रेल मंडल में दिव्यांग यात्रियों को बड़ी सुविधा

February 24, 2026

सरदारपुरा का चेटीचण्ड महोत्सव 20 मार्च से,तैयारियों को लेकर हुई बैठक

February 24, 2026

पं.एसके जोशी बेस्ट एस्ट्रो एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित

February 24, 2026

महिलाओं ने समझा सीवरेज की उपयोगिता व रख रखाव

February 24, 2026

ट्रैक्टर के पीछे लगी कंप्रेशर मशीन चोरी,विभिन्न स्थानों से बाइक चोरी

February 24, 2026