Doordrishti News Logo

प्रान्त स्तरीय भारत को जानो प्रतियोगिता सम्पन्न

  • भारत विकास परिषद्,राजस्थान पश्चिम प्रान्त का आयोजन
  • विद्यार्थियों ने तकनीक से जाना भारत को

जोधपुर,प्रान्त स्तरीय भारत को जानो प्रतियोगिता सम्पन्न। भारत विकास परिषद द्वारा प्रान्त स्तरीय भारत को जानो प्रतियोगिता का आयोजन पिण्डवाड़ा शाखा के आतिथ्य में किया गया। प्रतियोगिता में प्रान्त की 22 शाखाओं के 43 दलों ने सहभागिता की।

यह भी पढ़ें – अवैध हथियार सहित नकबजन गिरफ्तार,आभूषण व 5.40 लाख जब्त

उन्नत तकनीक व सॉफ्टवेयर से आयोजित इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने भारत के गौरवशाली अतीत तथा प्रगतिशील वर्तमान से सम्बंधित प्रश्नों के तत्परता से उत्तर देकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि समाजसेवी एवं भामाशाह रोहित मालवीय तथा विशिष्ट अतिथि वनांचल शिक्षा समिति के प्रदेश सहसचिव कुंज बिहारी शर्मा थे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय महासचिव सीए सन्दीप बाल्दी ने की। पिण्डवाड़ा शाखा अध्यक्ष राकेश कांगटानी ने स्वागत उद्बोधन दिया। प्रान्तीय अध्यक्ष जगदीश प्रसाद शर्मा ने भारत विकास परिषद तथा भारत को जानो प्रतियोगिता की संक्षिप्त जानकारी दी तथा प्रान्तीय प्रकल्प प्रभारी मुकेश हर्ष ने प्रतियोगिता के नियमों की जानकारी दी। विशिष्ट अतिथि कुंज बिहारी शर्मा ने अपने उद्बोधन में भारत विकास परिषद द्वारा विद्यार्थियों में संस्कार विकास के लिए किए जाने वाले कार्यों की सराहना की।

प्रान्तीय अध्यक्ष जगदीश शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता दो चरणों में आयोजित की गयी। प्रथम चरण में सेमीफाइनल तथा द्वितीय चरण में फाइनल प्रश्नमंच का आयोजन किया गया। सेमीफाइनल चरण में कनिष्ठ वर्ग के 21 तथा वरिष्ठ वर्ग के 22 दलों ने भाग लिया।

इस चरण में दोनों वर्गों से 7-7 दलों का चयन फाइनल चरण के लिए किया गया। फाइनल चरण 7 राउंड में आयोजित किया गया जिसमें भारत के गौरवशाली अतीत तथा प्रगतिशील वर्तमान से सम्बन्धित प्रश्न पूछे गए। विद्यार्थियों ने तत्परता से उत्तर देकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

प्रतियोगिता का परिणाम
कनिष्ठ वर्ग:-
प्रथम स्थान-जोधपुर मुख्य शाखा से मयूर चौपासनी स्कूल

द्वितीय स्थान-भीनमाल शाखा से संस्कार विद्याभवनसै.स्कूल, भीनमाल

तृतीय स्थान- सुमेरपुर शिवगंज शाखा से विद्याभारती पब्लिक सीसै.स्कूल, सुमेरपुर

वरिष्ठ वर्ग:-
प्रथम स्थान-वीडीआर बाड़मेर शाखा से राउमा.वि.वीदों की ढाणी,बाड़मेर

द्वितीय स्थान- जोधपुर मुख्य शाखा से मयूर चौपासनी स्कूल,जोधपुर

तृतीय स्थान-संयुक्त रुप से सोजत शाखा से राउमावि.सोजत सिटी तथा देवनगरी सिरोही शाखा से रुपरजत इण्टरनेशनल सीसै.स्कूल,सिरोही

प्रान्तीय महासचिव डॉ.महेन्द्र गहलोत ने बताया कि सन्दीप बाल्दी, मुकेश लाठी तथा दलपत सिंह राठौड़ ने प्रश्नमंच का सञ्चालन किया। मुकेश हर्ष,प्रो.सुनील परिहार,डॉ.महेन्द्र गहलोत तथा रामकिशोर राठौड़ ने क्विज मास्टर,रामस्वरूप भटनागर,दिनेश सिंघवी तथा अश्विनी सिंह ने स्कोरर की भूमिका का निर्वहन किया।

प्रतियोगिता में प्रथम तीन स्थान प्राप्त दलों,विद्यालयों तथा शाखाओं को शील्ड प्रदान की गई तथा समस्त सहभागी दलों को प्रशस्ति पत्र,स्मृति चिन्ह तथा उपहार प्रदान किए गये। पुरष्कार वितरण समारोह की मुख्य अतिथि कोषाधिकारी सिरोही अम्बिका राणावत ने प्रेरक उद्बोधन दिया।

उन्होंने कहा कि देश तभी महान बनेगा जब हम हमारे देश पर गर्व करेंगे। इसके लिए यह आवश्यक है कि हमें हमारे देश की महान संस्कृति व परम्पराओं का ज्ञान होगा। इसलिए भारत विकास परिषद् द्वारा आयोजित यह प्रतियोगिता बहुत सराहनीय है।

क्षेत्रीय सचिव सेवा तथा क्षेत्रीय पर्यवेक्षक भवानी शंकर गौड़ ने कहा कि भारत विकास परिषद भारत के सर्वांगीण विकास के लिए संकल्पित है। समारोह अध्यक्ष तथा क्षेत्रीय महासचिव सन्दीप बाल्दी ने भारत विकास परिषद् द्वारा देशभर में आयोजित सेवा और संस्कार कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि देश के विकास का उत्तरदायित्व समाज की सज्जन शक्ति का है इसलिए भारत विकास परिषद सज्जन शक्ति को संगठित कर उन्हें मातृ भूमि की सेवा का अवसर प्रदान करता है। प्रान्तीय महासचिव डॉ महेन्द्र गहलोत ने आभार ज्ञापित किया।

Related posts:

बच्चों ने समझा स्वच्छता का महत्व

बच्चों ने समझा स्वच्छता का महत्व

October 29, 2026
जिला परिषद में 69.55% और पंचायत समिति में 69.58% मतदान

जिला परिषद में 69.55% और पंचायत समिति में 69.58% मतदान

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ की कार्रवाई तीन प्रतिष्ठानों में एमआरपी जांच

October 29, 2026
एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

October 29, 2026
दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

October 29, 2026
वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल

वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल

October 29, 2026
पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

परिचित बनकर खाते में पैसे डालना बताया फिर शातिर ने फ्रॉड कर खाते से निकाले 50 हजार

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

कला उत्सव 2026 में जेएनवीयू का शानदार प्रदर्शन

October 29, 2026