Doordrishti News Logo

एसबीआई बैंक मैनेजर से मारपीट, मदरसे में घुसकर बचाई जान

केस दर्ज

जोधपुर,एसबीआई बैंक मैनेजर से मारपीट,मदरसे में घुसकर बचाई जान। शहर के जलजोग चौराहा स्थित एसबीआई बैंक शाखा के मैनेजर के साथ चौखा में दो अज्ञात शख्स द्वारा मारपीट की गई। उनसे पता पूछने के बहाने मारपीट पर उतारू हो गए। मैनेजर ने बाद में पास में ही एक मदरसे में भाग को खुद को बचाया।

यह भी पढ़ें – हर भारतीय अब बने निवेशक-जीपी गर्ग

इस बारे में राजीव गांधी नगर थाने में मामला दर्ज कराया गया है। घटना शनिवार की शाम को हुई थाना अधिकारी देवीचंद ढाका ने बताया कि जलजोग चौराहा स्थित एसबी आई के ब्रांच मैनेजर मोहित आज अपनी ड्यूटी से फ्री होकर चौखा की तरफ बाइक से निकल रहे थे।

तब एक अन्य बाइक पर दो युवक मिले और उन्हें पाल जाने का रास्ता पूछा। इस पर बैंक मैनेजर ने उन्हें पाल का रास्ता बता दिया,फिर युवकों ने बकरामंडी का रास्ता पूछा। तब मैनेजर ने इस बारे में अनभिज्ञता जताई। बाद में युवकों ने मैनेजर के हेलमेट से ही उन पर हमला कर दिया। जिससे वे चोटिल हो गए।

आखिर में वे भाग कर नजदीक के एक मदरसे में घुसे और अपनी जान बचाई। युवक मारपीट कर फरार हो गए। बैंक मैनेजर की तरफ से राजीव गांधी नगर थाने में रिपोर्ट दी गई। अज्ञात युवकों की तलाश की जा रही है। थानाधिकारी ढाका ने लूट की बात से इंकार किया है।