Doordrishti News Logo

जोधपुर, करीब साढ़े सात लाख रुपए के लेन-देन को लेकर उपजे विवाद में कुछ युवकों ने जालोर के आहोर थानान्तर्गत बादनवाड़ी से एक कार चालक का अपहरण किया और हत्या कर शव जोधपुर के कायलाना में आने वाली हाथी नहर में फेंक दिया। पकड़ में आए कुछ युवकों की निशानदेही से आहोर थाना पुलिस जोधपुर पहुंची और सूरसागर पुलिस की मदद से गोताखोरों की मदद से रविवार शाम शव बाहर निकलवाया।

एसीपी प्रतापनगर नीरज शर्मा ने बताया कि बाड़मेर जिले में सिवाना तहसील के कुसीप गांव निवासी महेन्द्र खान का शव कायलाना की सहायक हाथी नहर में मिला। गोताखोरों की मदद से शव निकालकर मोर्चरी भिजवाया गया। आहोर थाना पुलिस अपहरण व हत्या की जांच कर रही है। मृतक बाड़मेर का चालक है।

मृतक के भाई रमजान खान ने गत 25 मार्च को आहोर थाने में बादनवाड़ी निवासी आनंदसिंह राजपुरोहित, उसके भाई उत्तमसिंह, जोधपुर ग्रामीण में केलावा गांव निवासी अजयपालसिंह उर्फ एपी, मोकलसर निवासी सेजल जैन व नागाणा थानान्तर्गत बांदड़ा निवासी सुरेन्द्र भील के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया था।

महेन्द्र खान गत 21 मार्च को गुजरात नम्बर की कार में घर से जालोर गया था। गोदन गांव से उसने भाई रमजान को फोन कर एक घंटे में लौटने की जानकारी दी थी, लेकिन वह नहीं आया। भाई व साथी सिवाना में गांधी चौक के पास खड़े थे। तब महेन्द्र की कार दिखाई दी लेकिन उसमें महेन्द्र नहीं था।

सेजल व सुरेन्द्र भील कार ले जा रहे थे। संदेह होने पर भाई ने साथियों के साथ कार का पीछा किया। निंबलाणा गांव में टायर पंक्चर होने पर कार वहीं छोड़ दोनों पैदल ही खेतों में भागने लगे लेकिन रमजान व चार-पांच युवकों ने चार-पांच किमी पीछा कर सेजल व सुरेन्द्र को पकड़ लिया। उन्होंने आनंदसिंह, उत्तमसिंह, अजयपालसिंह के महेन्द्र का अपहरण कर सिरोही और फिर अन्य जगह ले जाने की जानकारी दी थी।

महेन्द्र खान और आरोपी आनंदसिंह व अन्य में 7.50 लाख रुपए का विवाद है। जो महेन्द्र मांगता है। घर आने पर आनंद ने कुछ दिन की मोहलत मांगी थी। फिर अजयपालसिंह भी वहां आ गया था। बातचीत के दौरान वे महेन्द्र का अपहरण कर सिरोही ले गए थे। सेजल व सुरेन्द्र का कहना है कि अपहरण के बाद वे महेन्द्र की कार लेकर सिवाना आ गए थे। दोनों को पुलिस को सौंपा गया था। आहोर थाना पुलिस ने कुछ और युवकों को पकड़ा था। पूछताछ में आरोपियों ने हत्या के बाद महेन्द्र का शव हाथी नहर में फेंकने की जानकारी दी थी।

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026