जोधपुर, शहर की सेंट्रल जेल से मंगलवार को 15 बंदियों को रिहा कर दिया गया। जेल अधीक्षक ओम प्रकाश शर्मा ने बताया कि राज्य की जेलों में सजा भुगत रहे दंडित बंदियों को राजस्थान दिवस के अवसर पर राज्य सरकार की ओर से संवेदनशील प्रशासन की भावना के अनुरूप 1349 बंदियों को समय पूर्व रिहा किया गया, जिसमें सेंट्रल जेल के 13 पुरूष व दो महिलाएं भी रिहा की गईं।

समय पूर्व रिहा किए गए बंदियों में अधिकांश वे बंदी है जिन्होंने 14 साल वास्तविक सजा काट ली तथा अच्छे व्यवहार के कारण ढाई साल का परिहार (रेमीशन) भी अर्जित किया है। सेंट्रल जेल में अभी भी 152 बंदियों को इसी तरह रिहा किया जाना बाकी है। अधीक्षक शर्मा ने बताया कि ये सभी स्थाई पैरोल पर है, जब आएंगे तो जुर्माना भरने के बाद इनको भी रिहा कर दिया जाएगा।
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

