Doordrishti News Logo

अवैध कनेक्शन पर पीएचईडी व नगर निगम दक्षिण की कारवाई

  • 22 अवैध जल कनेक्शन काटे
  • गुरों का तालाब रोड स्थित महावीर जैन कॉलोनी में अवैध कनेक्शन पर कारवाई
  • पाइप और अन्य सामग्री जप्त

जोधपुर,अवैध कनेक्शन पर पीएचईडी व नगर निगम दक्षिण की कारवाई। शहर के कमला नेहरू नगर गुरों का तालाब स्थित महावीर जैन कॉलोनी में देर रात में अवैध जल कनेक्शन लेने की जुगत चल रही थी। देर रात से शुभ तक 22 अवैध जल कनेक्शन लिए जा रहे थे।

यह भी पढ़ें – आंख नाक दिमाग के बीच में फंसी 3 इंच की कील को सफलता पूर्वक निकाला

अवैध जल कनेक्शन को लेकर शनिवार को पीएचडी विभाग और नगर निगम की संयुक्त कारवाई की गई। अवैध जल कनेक्शन काट कर सामग्री जप्त की गई। विभाग की ओर से अवैध कनेक्शन करने वालों को चेतावनी दी गई। सहायक कनिष्ठ अभियंता जाहिद खान ने बताया कि महावीर जैन कॉलोनी में अवैध कनेक्शन किए जाने की सूचना मिली। सूचना पर लेकर टीम लेकर पहुंचे तो मौके पर अवैध कनेक्शन लिए जा रहे थे।

उन्होंने बताया कि अवैध जल कनेक्शन लेने वालों पर कारवाई करते हुए 22 कनेक्शन काटे गए और सामान जब्त किया गया। अवैध कनेक्शन लेने वाले संबंधित क्षेत्र को पाबंद किया गया। कार्रवाई में चौपासनी फिल्टर हाउस जलदाय विभाग की टीम,ललित गहलोत,नरेंद्र सिंह जोधा,निगम वार्ड प्रभारी खुशीराम मीणा और मेंटेनेंस पार्टी का सहयोग रहा।

Related posts:

सूर्यकिरण एरोबैटिक व सारंग हेलिकॉप्टर डिस्प्ले देख दर्शक हुए अभिभूत

February 23, 2026

आयुर्वेद विश्वविद्यालय में प्रो.डॉ. गोविंद प्रसाद गुप्ता को नई जिम्मेदारी

February 23, 2026

विश्व स्काउट दिवस पर विश्व कल्याण व सेवा की ली शपथ

February 23, 2026

चुनाव संचालन के लिए ब्लॉक स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण सम्पन्न

February 23, 2026

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी मोदी के मन की बात

February 23, 2026

कार वाश के लिए वर्कशॉप में अवैध जल कनेक्शन,केस दर्ज

February 22, 2026

चोरों ने दो सूने मकानों में लगाई सैंध: नगदी जेवरात पार

February 22, 2026

आरएसी का सिपाही ड्यूटी पर नहीं पहुंचा,छह दिन से लापता

February 22, 2026

जोधपुर जेल में बंदी के पास मिला सिगरेट का पैकेट,केस दर्ज

February 22, 2026