Doordrishti News Logo

दो खाईवाल पकड़े,28 हजार बरामद

जोधपुर,दो खाईवाल पकड़े,28 हजार बरामद। शहर की चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर खाईवाली कर रहे दो युवकों को गिरफ्तार कर 28 हजार 200 रूपए जब्त किए।

इसे अवश्य पढ़ें – जिले में अवैध गैस रिफलिंग पर कार्रवाई

थानाधिकारी नितिन दवे ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर बालाजी नगर द्वितीय से सार्वजनिक स्थान पर गुब्बा खाई करते हुए दो युवकों रामनगर चमन गली चौहाबो निवासी किशन पुत्र भोजाराम माली एवं 17ई/230 निवासी रोहित चौधरी पुत्र देवेंद्र चौधरी को पकड़ा गया। पुलिस की टीम में हैडकांस्टेबल पप्पाराम,कांस्टेबल विक्रम एवं देवेंद्र शामिल थे।