Doordrishti News Logo

1122 लीटर सरसों तेल सीज

मिलावट के खिलाफ अभियान

जयपुर,1122 लीटर सरसों तेल सीज। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल एवं चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर के निर्देश पर प्रदेश में आमजन को शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाने के लिए ‘शुद्ध आहार मिलावट पर वार’ अभियान चलाया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें – मुख्यमंत्री भजन लाल ने की इंग्लैंड के मंत्री व भारतीय मूल के सांसदों से मुलाकात

अभियान के तहत गुरुवार को खाद्य सुरक्षा आयुक्त इकबाल खान के निर्देशन में सरसों तेल का कारोबार करने वाली फर्म पर कार्रवाई की गई।

अतिरिक्त आयुक्त पंकज ओझा एवं संयुक्त आयुक्त डॉ.एसएन धौलपुरिया के सुपरविजन में जयपुर स्थित कूकरखेड़ा अनाज मंडी में मैसर्स एमके ट्रेडर्स पर केंद्रीय दल के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा कार्रवाई की गई।

मौके से मिलावट के शक के आधार पर मेजर ब्राण्ड सरसों तेल का नमूना लेकर 1122 लीटर सरसों तेल सीज़ किया गया। इसके अलावा मंडी स्थित मैसर्स शिव ट्रेडिंग कम्पनी के यहाँ से घी का नमूना लिया गया। नमूनों की रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

विशेष अभियान में 15 हजार किलो से अधिक सामग्री सीज:-
दीपावली के त्योहार के मद्देनजर मिलावट की रोकथाम के लिए संचालित विशेष अभियान के तहत अब तक लगभग 185 लीटर खाद्य तेल,1100 किलो मसाले और 7550 लीटर घी,6300 किलोग्राम शक्कर सीज की जा चुकी है। इस प्रकार 15200 किलोग्राम दूषित सामग्री पिछले चार-पांच दिनों में सीज की जा चुकी है।

लगभग 200 लीटर दूषित खाद्य तेल,630 किलोग्राम पनीर,1900 किलोग्राम विभिन्न प्रकार की मिठाइयां,300 लीटर दूध,412 किलोग्राम ड्राई फ्रूट,100 किलोग्राम मिल्क केक,500 किलो मावा,120 किलो चासनी,10 किलो लड्डू,68 किलो रसगुल्ला,125 किलो नमक, 38 किलो तेल,260 किलो दूषित सोहनपपड़ी,25 किलो खराब सब्जियां आदि इस अभियान के दौरान नष्ट कराये जा चुके हैं।

Related posts:

मंडोर मंडी में बड़ी कार्रवाई13,244 किलो घी और खाद्य पदार्थ सीज

April 3, 2026

गत वित्तीय वर्ष में जोधपुर मंडल ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं-डीआरएम त्...

April 3, 2026

एटीएम कार्ड में प्रदत्त बीमा में दुर्घटना से मौत पर बैंक द्वारा राशि अदा करना होगा

April 3, 2026

आधा दर्जन जगहों से बाइक चोरी

April 3, 2026

घर में घुसकर नाबालिग को दिखाया चाकू,दुष्कर्म का केस दर्ज

April 3, 2026

ऑन लाइन गेमिंग के शौकीन ट्रेनी अधिवक्ता से 6 लाख का फ्रॉड

April 3, 2026

हैडकांस्टेबल व मोहनगढ़ पंचायत समिति का एलडीसी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

April 3, 2026

मादक पदार्थ तस्करी में वांटेड 25 हजार इनामी अपराधी गिरफ्तार

April 3, 2026

प्राध्यापक भर्ती परीक्षा 2022 में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर

April 3, 2026