Doordrishti News Logo

एसयूवी धीमे कर तस्कर भागने लगा,एक गिरफ्तार एक फरार

  • एसयूवी कार में 90 पेटी अवैध शराब बरामद
  • जिले की ग्रामीण स्पेशल टीम ने की कार्रवाई

जोधपुर,एसयूवी धीमे कर तस्कर भागने लगा,एक गिरफ्तार एक फरार। जिले की ग्रामीण पुलिस की स्पेशल टीम ने अवैध शराब से लदी एक एसयूवी को पकड़ा है। कार में सवार तस्कर गिरफ्तार किया गया है। बरामद शराब लाखों की बताई गई है।

इसे भी पढ़िए – दस लाख की सुपारी में 70 हजार पहले दे दिए गए

जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण राममूर्ति जोशी ने बताया कि पुलिस थाना चामू हलका क्षेत्र के सरहद खुडियाला में जिला विशेष टीम जोधपुर ग्रामीण की आसूचना पर पुलिस थाना चामू ने नाकाबंन्दी कर एसयूवी कार से 90 कार्टून अवैध शराब जब्त कर सांचोर के पुर स्थित राजीव नगर निवासी ओमप्रकाश पुत्र रूगनाथराम विश्वोई को गिरफ्तार किया है।

जिला विशेष टीम प्रभारी करणीदान के नेतृत्व में डीएसटी के कांस्टेबल विरेन्द्र को मुखबरि से सूचना मिली कि भारतमाला रोड पर बीकानेर से सांचोर की तरफ एक काले रंग की एसयूवी कार जा रही है जिसमें अवैध शराब भरी हुई है।

तब थानाधिकारी चामू व बालेसर को देकर भारतमाला एक्सपे्रस-वे पर नाकाबन्दी करवाई गई। कार चालक को रूकने का इशारा किया तो चालक ने नाकाबन्दी तोड़कर कार को भगाने लगा।

जिस पर थानाधिकारी चामू मय जाब्ता ने एसयूवी कार का पीछा कर घेरा देकर रुकाने का प्रयास किया तो एसयूवी चालक ने गाडी को धीरे कर चलती गाड़ी से कूद गया उसके पीछे पास में बैठा लड़का भी कूदकर पास के खेतों में भागने लगा।

पुलिस जाब्ता ने पीछा कर एक लडक़े को दस्तयाब कर नाम पता पूछा तो अपना नाम ओमप्रकाश पुत्र रूगनाथराम बिश्नोई निवासी राजीव नगर पुलिस थाना सांचैर बताया। भागने वाले साथी का नाम हनु़मान राम पुत्र मोहनराम बिश्नोई बताया।

Related posts:

जिला परिषद में 69.55% और पंचायत समिति में 69.58% मतदान

जिला परिषद में 69.55% और पंचायत समिति में 69.58% मतदान

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ की कार्रवाई तीन प्रतिष्ठानों में एमआरपी जांच

October 29, 2026
एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

एमबीएम: सस्टेनेबिलिटी सर्टिफिकेट प्रोग्राम पर संवाद

October 29, 2026
दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

दो गुटों के लोग आपस में भिड़ेे पथराव में चार पांच लोग घायल गाड़ियों के शीशे फोड़े

October 29, 2026
वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल

वार्ड नं. 60 के रामगली मोहल्ले में सफाई बदहाल

October 29, 2026
पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

पैरोल अवधि बीतने पर भी आसाराम जेल नहीं पहुंचा प्रहरी ने कराया फरारी का केस दर्ज

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

परिचित बनकर खाते में पैसे डालना बताया फिर शातिर ने फ्रॉड कर खाते से निकाले 50 हजार

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

कला उत्सव 2026 में जेएनवीयू का शानदार प्रदर्शन

October 29, 2026
Doordrishti News Logo

कमला नेहरू टीबी अस्पताल को मिली आधुनिक महिला वार्ड की सौगात

October 29, 2026