Doordrishti News Logo

हैण्डीक्राफ्ट फैक्ट्री में लगी भीषण आग से लाखों का नुकसान

जोधपुर,हैण्डीक्राफ्ट फैक्ट्री में लगी भीषण आग से लाखों का नुकसान। शहर के बासनी तनावड़ा क्षेत्र में शनिवार की देर रात एक हैण्डीक्राफ्ट फैक्ट्री में भीषण आग लग गई।

आप इसे भी पढ़ना चाहेंगे – एसयूवी धीमे कर तस्कर भागने लगा,एक गिरफ्तार एक फरार

आग में कोई हताहत नहीं हुआ है, मगर इसमें लाखों का माल जलकर नष्ट हो गया। रविवार की अलसुबह तक आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने का कारण फिलहाल पता नहीं चला है।

दमकलों ने कई फेरों के बाद आग को काबू किया। जानकारी के अनुसार बासनी के तनावड़ा स्थित एक हैण्डीक्राफ्ट फैक्ट्री आर्टस एवं एक्सपोर्टर में शनिवार की रात 12 बजे आग लगने की सूचना पर बासनी से दमकल को भेजा गया।

आग की तीव्रता ज्यादा होने पर बाद में शास्त्रीनगर, नागौरी गेट, बोरानाडा से दमकलों को बुलाया गया। रविवार की सुबह तक आग पर काबू पाया जा सका। आगजनी में लाखों का नुकसान होने का अनुमान है।

Related posts: