Doordrishti News Logo

दस लाख की सुपारी में 70 हजार पहले दे दिए गए

  • सांगरिया फायरिंग प्रकरण
  • पुलिस पूछताछ में हो रहा खुलासा
  • अभियुक्त पुलिस अभिरक्षा में

जोधपुर,दस लाख की सुपारी में 70 हजार पहले दे दिए गए। बासनी थाना क्षेत्र में 8 अक्टूबर को दिन दहाड़े आपसी रंजिश में हुए सुभाष विश्नोई हत्याकांड मामले में चार आरोपियों को पंजाब पुलिस ने मोहाली के पास नाकाबंदी कर पकड़ लिया है।

यह भी पढ़ें – सरकारी व निजी चिकित्सालय परिसर का निरीक्षण

उनसे हथियार भी बरामद हुए हैं। आरोपियों ने पंजाब पुलिस को बताया कि वह जोधपुर में हत्या करके भागे हैं। उनके पास से दो पिस्टल के साथ आठ जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। हत्या के लिए दस लाख की सुपारी देने की बात कही गई थी, जिसमें 70 हजार रूपए आरोपी को दिए गए थे।

पंजाब पुलिस की पूछताछ के अनुसार जोधपुर के सांगरिया फांटा के पास सुभाष को गोली मार कर आरोपी पंजाब की ओर भागे थे। इनकी पहचान मुख्य शूटर आसिफ और सुपारी लेने वाले सरदारपुरा सोजत हाल इंद्रा कॉलोनी निवासी भानु उर्फ मोनू पुत्र माणक ढोली के रूप में हुई।

इनका तीसरा साथी बालोरात निवासी अनिल कुमार मदानी है। पंजाब पुलिस की पूछताछ में भानु ने सुभाष को मारने के लिए दस लाख रुपए की सुपारी लेने की बात कबूली है।

भानु पाली आपराधिक मामले में पिछले पांच सालों से अभिरक्षा में था। इस दौरान ही भानु व सुभाष में जान पहचान हुई थी। हत्या के दिन भानु ने ही सुभाष की र्रैकी की थी और सुभाष को बाहर बुलाया था।भानु अनिल लेगा के संपर्क में था। उसकी एक फोटो मिली है, जिसमें वह अनिल लेगा की तस्वीर के साथ नजर आ रहा है।

Related posts:

महिला सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम में कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

July 16, 2026

कार सवार युवकों से मारपीट के आरोपी कोर्ट में पेश

July 16, 2026

सीसीटीवी की मदद से मिनटों में मिला जेवर नकदी व दस्तावेजों से भरा बैग

July 16, 2026

अभय कमांड सेंटर की सतर्क निगरानी से डीपी चोरी का प्रयास विफल

July 16, 2026

एक ही भूखंड दो लोगों को बेचने का आरोप कोर्ट से मिले इस्तगासे पर केस दर्ज

July 16, 2026

हर्षोल्लास से मनाया ज्ञानोदय स्कूल का स्थापना दिवस

July 16, 2026

प्रो.गोविंद गुप्ता ने आयुर्वेद विवि कुलसचिव का कार्यभार ग्रहण किया

July 16, 2026

राजकीय नर्सिंग कॉलेज में अंगदान महादान पर हुई प्रतियोगिता

July 16, 2026

तबादलों के विरोध में INTUC का प्रदर्शन,MD को सौंपा ज्ञापन

July 16, 2026