जोधपुर,शहर में ट्रक टे्रलर,कार और बाइक हुई चोरी। वाहन चोरों ने अब भारी वाहन भी चुराने शुरू कर दिए है। अब तक बाइक और कारें ही चोरी होती आई है वाहन चोर अब ट्रक टे्रलर तक चुराकर ले जाने लगे है।
शहर में गत 24 घंटों में ट्रक टे्रलर, कार और बाइक चोरी के अलग अलग प्रकरण दर्ज किए है।
माता का थान पुलिस ने बताया कि कापरड़ा स्थित रामड़ावास निवासी जगदीश पुत्र चौखाराम विश्नोई ने अपना एक ट्रक टे्रलर रामनगर क्षेत्र में 3 अक्टूबर को खड़ा किया था।
यह भी पढ़ें – श्रीमाली ब्राह्मण समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह आज
शुक्रवार को यह टे्रलर अपने स्थान पर नहीं मिला। अज्ञात चोर ट्रक टे्रलर को चोरी कर ले गया। इसी तरह थाने में राजीव गांधी कॉलोनी गली नम्बर 1 माता का थान निवासी जितेन्द्रसिंह पुत्र रतन सिंह ने पुलिस को बताया कि 1-2 अक्टूबर की रात में उसके घर के बाहर खड़ी कार कोई चुरा ले गया।
इधर भगत की कोठी थाने में दी रिपोर्ट में करवड़ के केलावा कलां हाल अर्क दा मित्र कैफे में रहने वाले सुंदरराम पुत्र रूपाराम भील ने पुलिस को बताया कि 9 अक्टूबर को कैफे के बाहर खड़ी की उसकी बाइक को अज्ञात व्यक्ति चुराकर ले गया। जबकि देवनगर थाने में दी रिपोर्ट में बाबा रामदेव मंदिर के सामने संतोषपुरा मसूरिया निवासी राजेश सोलंकी पुत्र जवरीलाल सोलंकी ने पुलिस को बताया कि घर के बाहर खड़ी उसकी बाइक चोरी हो गई।
इधर वर्धमान नगर चौपासनी हाउसिंग बोर्ड निवासी धमेन्द्र पटेल पुत्र खेमजी भाई पटेल अपनी बाइक लेकर पाल रोड स्थित एक मैरिज पैलेस आया था। जहां से उसकी बाइक चोरी हो गई। इस बारे में चौहाबो थाने में रिपोर्ट दी गई।
यह भी पढ़ें – आरोपी की निशानदेही पर खेत में छुपाकर रखी पिस्टल बरामद
Related posts:

IIT जोधपुर में जल संरक्षण और सतत जल प्रबंधन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन कल से

तखत सागर में कूदा युवक चिल्लाने पर गोताखोरों ने रस्सी से बचाया

जोधपुर में मतदान शांति पूर्ण संपन्न 83.58% वोटिंग

शाम 6 बजे तक 83.05% मतदान,आगोलाई में सर्वाधिक

दोपहर 1 बजे तक 36 प्रतिशत मतदान

प्रथम चरण में सुबह 10 बजे तक 12 प्रतिशत मतदान

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग से हड़कंप बाल-बाल बचे अभिनेता

छह राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त

