Doordrishti News Logo

टैंपो में सवार महिला यात्री के पर्स से 80 हजार रुपए और आभूषण चोरी

  • डिगाड़ी से टैंपो नंबर 37 में हुई थी सवार
  • घटना मंगलवार दिन की

जोधपुर,टैंपो में सवार महिला यात्री के पर्स से 80 हजार रुपए और आभूषण चोरी। शहर के डिगाड़ी से एक टैंपो में सवार महिला यात्री के पर्स से 80 हजार रुपए और आभूषण चोरी हो गए। यहां पावटा बस स्टेण्ड पहुंचने पर घटना का पता लगा। इस बारे में पीडि़त महिला की तरफ से उदयमंदिर थाने मेें रिपोर्ट दी गई।

यह भी पढ़ें – कर्मयोगी आर्य हमेशा नौजवानों के प्रेरणास्त्रोत रहेंगे-पंवार

पुलिस ने बताया कि मूलत: बालेसर के बस्तवा हाल विष्णु नगर डिगाड़ी निवासी ममता पत्नी विक्रम सिंह की तरफ से केस दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि वह मंगलवार को दिन में एक बजे डिगाड़ी से टैंपो नंबर 37 में सवार होकर पावटा बस स्टेण्ड के लिए निकली थी। जब वह कालवी प्याउ बस स्टेण्ड पर पहुंची तो अपना पर्स से मोबाइल देखा था।

जब वह पावटा पहुंची तो पर्स में रखे 80 हजार रुपए,सोने की रखड़ी, कंठी,कानों के टोप्स आदि नहीं मिले। टैंपो में कुछ सवारियां भी मौजूद थी। पीडि़ता ने इस बारे मेें उदयमंदिर थाने में रिपोर्ट दी,पुलिस अब जांच में जुटी है।

Related posts:

महावीरपुरम में धूमधाम से मनाया हनुमान जन्मोत्सव

April 3, 2026

मंडोर मंडी में बड़ी कार्रवाई13,244 किलो घी और खाद्य पदार्थ सीज

April 3, 2026

गत वित्तीय वर्ष में जोधपुर मंडल ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं-डीआरएम त्...

April 3, 2026

एटीएम कार्ड में प्रदत्त बीमा में दुर्घटना से मौत पर बैंक द्वारा राशि अदा करना होगा

April 3, 2026

आधा दर्जन जगहों से बाइक चोरी

April 3, 2026

घर में घुसकर नाबालिग को दिखाया चाकू,दुष्कर्म का केस दर्ज

April 3, 2026

ऑन लाइन गेमिंग के शौकीन ट्रेनी अधिवक्ता से 6 लाख का फ्रॉड

April 3, 2026

हैडकांस्टेबल व मोहनगढ़ पंचायत समिति का एलडीसी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

April 3, 2026

मादक पदार्थ तस्करी में वांटेड 25 हजार इनामी अपराधी गिरफ्तार

April 3, 2026