316 संदिग्ध वाहन चेक कर 207 संदिग्ध व्यक्तियों का फोटो मिलान
जोधपुर,316 संदिग्ध वाहन चेक कर 207 संदिग्ध व्यक्तियों का फोटो मिलान। पुलिस कमिश्नरेट पूर्व व पश्चिम जिले की समस्त थाना पुलिस ने मंगलवार को सांयकालीन व रात्रि कालीन गश्त के दौरान संदिग्ध वाहनों की चैकिंग,शराब के नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की।
यह भी पढ़ें – पुलिस की सांयकालीन गश्त और नाकाबंदी में 1142 बाहरी संदिग्ध वाहनों की गहन चैकिंग
पुलिस द्वारा 316 वाहन चैक करने पर शराब के नशे में पाए गए आठ चालकों पर एमवी एक्ट के तहत चालान बनाए गए। पुलिस कमिश्नर राजेंद्र सिंह के निर्देश पर अपराधिक गतिविधियों की रोकथाम व यातायात नियमों की पालना हेतु पूर्व व पश्चिम जिले की समस्त थाना पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्र में चैकिंग अभियान चलाया।
चैकिंग के दौरान 316 संदिग्ध वाहन चेक किए गए। शराब पीकर वाहन चलाने वाले 08 वाहन चालकों का 185 एमवी एक्ट के तहत चालान बनाया गया। राजकोप ऐप पर कुल 207 संदिग्ध व्यक्तियों का फोटो मिलान किया गया।
66 संदिग्ध व्यक्तियों का पर्चा बी भरा गया। इस दौरान यातायात नियमों की पालना में 14 बंपर लगे वाहन,बिना नंबरी व काला शीशा लगे छह-छह वाहनों का एमवी एक्ट के तहत चालान बनाया गया।
Related posts:

राजमेस चिकित्सा शिक्षा विभाग में सहायक प्रोफ़ेसर रिट याचिका के निणयाधीन रखने के आदेश

ट्रैक्टर की टक्कर से पाक नागरिक की मौत

निजी अस्पताल में पेंशनर की जेब से पर्स पार

मोबाइल हैक कर खाते से निकाले 1.95 लाख

होटल में मेंबरशिप के नाम निफ्ट के सहायक प्रोफेसर और उनकी पत्नी से 2.86 लाख ठगे

दीपावली पर पांच परिवारों को मिला खुशियों का तोहफा

रेलवे स्टेशन पर स्थापित किया जा रहा स्मार्ट डस्टबिन

आर्थिक मदद व नौकरी का झांसा देकर धर्म परिवर्तन गिरोह का खुलासा

