Doordrishti News Logo

बाइक चोरी व मोबाइल लूट के आरोप में हिस्ट्रीशीटर और साथी गिरफ्तार

  • चोरी की दो बाइक और लूट का मोबाइल बरामद
  • आठ दिन में तीन वारदातें की
  • रैकी के बाद वाहन चोरी

जोधपुर,बाइक चोरी व मोबाइल लूट के आरोप में हिस्ट्रीशीटर और साथी गिरफ्तार। शहर की प्रतापनगर पुलिस ने गाडिय़ां चुराने व मोबाइल लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो हिस्ट्रीशीटरों को पकड़ा है।

यह भी पढ़ें – गुमशुदा महिला का किया पुनर्वास

जिनकी निशानदेही पर पुलिस ने दो बाइक और एक लूट का मोबाइल बरामद किया है। आठ दिन में दो बाइक चुरान के साथ मोबाइल की वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस इनसे वाहन चोरी की अन्य घटनाओं के बारे में अब पता लगाने का प्रयास कर रही है।

पुलिस उपायुक्त पश्चिम राजर्षि राज वर्मा ने बताया कि जिला पश्चिम में बढ़ रही वाहन चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए एडीसीपी वेस्ट निशांत भारद्वाज,एसीपी प्रतापनगर अंशु जैन के सुपरविजन में प्रताप नगर थानाधिकारी मुकेश कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।

मामले के अनुसार 6 अक्टूबर को बालाजी कॉलोनी मसूरिया निवासी पवन कुमार पुत्र कन्हैयालाल ने रिपोर्ट दी कि वह 5 अक्टूबर की रात में गरबा देखने के लिए जूना खेड़ापति गौशाला के पास गया था। वापिस लौटा तो उसकी बाइक चोरी हो गई। इस बारे में प्रतापनगर थाने में रिपोर्ट दी गई।

पुलिस ने आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज और सूचना संकलन करते हुए दो शातिर हिस्ट्रीशीटर मूलत: सूरसागर इंद्रोका हाल प्रतापनगर स्थित चांदणा भाखर निवासी रविंद्र सिंह पुत्र अर्जुनसिंह एवं गुरों का तालाब निवासी लालसिंह पुत्र नरपत सिंह को दस्तयाब कर पूछताछ की। तब इन्होंने बताया कि उक्त वारदात के अलावा 29 सितंबर को रायबहादुर मार्केट के आगे से बाइक चुराई थी। 6 अक्टूबर को शास्त्री सर्किल के पास से एक राहगीर से उसका मोबाइल लूटा था।

पुलिस निरीक्षक मुकेश कुमार के अनुसार आरोपियों से चोरी की दो बाइक के साथ लूट का मोबाइल जब्त किया गया है। वारदात को अंजाम देने से पहले यह लोग रैकी करते थे। दोनों हिस्ट्रीशीटर है। अग्रिम पड़ताल जारी है। पुलिस की टीम में थानाधिकारी के साथ में एसर्आ सुनीता, हैडकांस्टेबल भागीरथ सिंह,दलपतसिंह,कांस्टेबल जीवणराम,प्रेमाराम,श्यामलाल आदि को शामिल किया गया था।

Related posts:

टीनशेड में छिपाकर रखा था 106 किलो से ज्यादा डोडा-पोस्त

टीनशेड में छिपाकर रखा था 106 किलो से ज्यादा डोडा-पोस्त

November 7, 2026
Doordrishti News Logo

शेयर बाजार में ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों की ठगी और एक करोड़ की फिरौती मांगने का आरोप

November 7, 2026
ग्राम पंचायत देवातड़ा की नवनिर्वाचित सरपंच नैन कंवर ने संभाला पदभार

ग्राम पंचायत देवातड़ा की नवनिर्वाचित सरपंच नैन कंवर ने संभाला पदभार

November 7, 2026
राजीव गांधी लिफ्ट नहर को मिलने लगा 300 क्यूसेक पानी।

राजीव गांधी लिफ्ट नहर को मिलने लगा 300 क्यूसेक पानी।

November 7, 2026
डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज में RDA की पहली महिला अध्यक्ष बनी डॉ.प्रियंका सिंह

डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज में RDA की पहली महिला अध्यक्ष बनी डॉ.प्रियंका सिंह

November 7, 2026
Doordrishti News Logo

कांटे का सत्यापन न होने पर 10 हजार का जुर्माना

November 6, 2026
Doordrishti News Logo

मुख्य सचिव/कार्मिक विभाग के अतिरिक्त प्रमुख सचिव को कोर्ट में हाजिर होने के आदेश

November 6, 2026
Doordrishti News Logo

महिला को चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म

November 6, 2026
Doordrishti News Logo

चाय की होटल पर विवाद युवक पर सरिया से हमला

November 6, 2026