दो कारों से 82 किलो अवैध डोडा-पोस्त जब्त 4 तस्कर गिरफ्तार
- 6 फर्जी नंबर प्लेट बरामद
- पुलिस की दो अलग- अलग कार्रवाई
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),दो कारों से 82 किलो अवैध डोडा-पोस्त जब्त 4 तस्कर गिरफ्तार। ग्रामीण पुलिस ने एक दिन में दो कार्रवाई करते हुए 82.81 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त जब्त किया। स्पेशल सेल और बिलाड़ा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने दो अलग-अलग ऑपरेशन में दो कारों को जब्त कर चार तस्करों को गिरफ्तार किया।
पकड़े गए मादक पदार्थ की तस्करी के लिए वैन्यू और ब्रेजा कार का इस्तेमाल किया जा रहा था। दूसरी कार से छह अलग-अलग नंबरों की फर्जी नंबर प्लेट भी बरामद हुई हैं। जिला पुलिस अधीक्षक पंकज यादव के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। कांस्टेबल सेठाराम की मुखबिर सूचना पर नाकाबंदी की।
आईवीएफ एवं सर्जिकल स्पर्म रिट्रीवल तकनीक से पहली बार शिशु का जन्म
पहली कार्रवाई में पुलिस ने काले रंग की वैन्यू कार को रुकवाने का प्रयास किया तो ड्राइवर ने नाकाबंदी देखकर कार वापस घुमाने की कोशिश की। पुलिस टीम ने कार को डिटेन कर तलाशी ली तो उसमें 42.850 किलो ग्राम अवैध डोडा पोस्त मिला। कार में सवार डांगियावास निवासी राकेश जाट और लूणी निवासी लिखमाराम विश्नोई को गिरफ्तार किया गया।
दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने ब्रेजा कार को रुकवा कर तलाशी ली। कार से 39.96 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त और छह अलग-अलग नंबरों की फर्जी नंबर प्लेट बरामद हुई। इस मामले में कल्याणपुर जिला बालोतरा निवासी हड़मान विश्नोई और महेंद्र विश्नोई को गिरफ्तार किया गया।
Related posts:

आईवीएफ एवं सर्जिकल स्पर्म रिट्रीवल तकनीक से पहली बार शिशु का जन्म

टीनशेड में छिपाकर रखा था 106 किलो से ज्यादा डोडा-पोस्त

शेयर बाजार में ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों की ठगी और एक करोड़ की फिरौती मांगने का आरोप

ग्राम पंचायत देवातड़ा की नवनिर्वाचित सरपंच नैन कंवर ने संभाला पदभार

राजीव गांधी लिफ्ट नहर को मिलने लगा 300 क्यूसेक पानी।

डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज में RDA की पहली महिला अध्यक्ष बनी डॉ.प्रियंका सिंह

कांटे का सत्यापन न होने पर 10 हजार का जुर्माना

मुख्य सचिव/कार्मिक विभाग के अतिरिक्त प्रमुख सचिव को कोर्ट में हाजिर होने के आदेश

