Doordrishti News Logo

किसान कन्या विद्यालय की 22 छात्रों का राज्य स्तर पर चयन

जोधपुर,किसान कन्या विद्यालय की 22 छात्रों का राज्य स्तर पर चयन।किसान कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय नागोरी बेरा मंडोर जोधपुर की 22 छात्राओं का राज्य स्तरीय टूर्नामेंट के लिए चयन हुआ है। व्याख्याता देवेंद्र गहलोत ने बताया कि अंडर 14 वर्ष हॉकी टूर्नामेंट में द्वितीय स्थान प्राप्त कर 7वीं की वर्षा,गुंजन गहलोत,प्रियंका ज्योति सोलंकी,दीक्षा,9 वीं की रागिनी गहलोत का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है।

यह भी पढ़ें – लीजेंड्स लीग में महिला कॉन्स्टेबल से अभद्र व्यवहार के बाद बिगड़ा माहौल

17 वर्ष वर्ग की फुटबॉल प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त कर 11वीं की माही,लहर,हीना,छाया,9 वीं की पूजा, रीना,हिमांशी,खुशबू चौहान,8वीं की निशा सहित कुल 8 छात्राओं का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ।

19 वर्ष वर्ग फुटबॉल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर 12वीं की ज्योति कंवर,अंशिका परिहार,सोनू, सुंदर कुमारी,चंचल कंवर,11वीं की अंकिता बेनीवाल, 10वीं की यशिका सहित कुल 8 छात्राओं का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ।

प्रधानाचार्या रेणु शर्मा ने बताया कि विद्यालय की व्याख्याता शारीरिक शिक्षा निर्मला बंग की मेहनत से 22 छात्राओं का राज्य स्तर पर चयन हुआ। हॉकी की टीम को तारा गहलोत ने विशेष प्रशिक्षण दिया। शर्मा ने बताया कि व्याख्याता दीपिका,माला सिंह,देवेंद्र गहलोत, धीरज गहलोत एवं रश्मि का विशेष सहयोग रहा।

Related posts:

आरपीएफ एसआई रमेश कुमार बने ‘एम्प्लॉयी ऑफ द मंथ’

September 9, 2026

भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र सालेचा का जनसंपर्क अभियान तेज

September 9, 2026

मतदान पश्चात मतदान दलों के लिए भुगतान व वाहन मुक्ति एवं ड्यूटी प्रमाण पत्र की व्यवस्थाएं निर्धारित

September 9, 2026

बालेसर सत्ता में एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

September 9, 2026

केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग

September 9, 2026

हफ्ता वसूली के लिए पेट्रोल पंप पर धमकाने वाले की पहचान,तलाश जारी

September 9, 2026

वृद्ध को धक्का देकर स्कूटी सवार मोबाइल लूट कर ले गए

September 9, 2026

दो लोगों के बैंक खाते से दो लाख की रकम पार केस दर्ज

September 9, 2026

स्टेट हाईवे पेट्रोल पंप पर लूट: तलवार चाकू के बल पर नकाबपोश बदमाशों का आतंक

September 9, 2026