Doordrishti News Logo

एनसीसी केडेट्स के लिए यातायात शिक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रम

मुख्यमंत्री आयुष्मान जीवनरक्षा योजना के बारे मेंं दी जानकारी

जोधपुर,एनसीसी केडेट्स के लिए यातायात शिक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रम। शहर में यातायात सुरक्षा को लेकर शनिवार को एनसीसी केडेट्स के लिए यातायात शिक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

यह भी पढ़ें – सेेंट्रल जेल तलाशी में मिला 46 ग्राम अफीम का दूध

पुलिस आयुक्त राजेन्द्र सिंह के निर्देशानुसार डीसीपी वेस्ट राजर्षि राज के सुपरविजन में एसीपी पूर्व यातायात रविन्द्र कुमार बोथरा के नेतुत्व में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा यातायात जागरूकता के लिए यातायात शिक्षा प्रभारी हैडकांस्टेबल हनुमान सिंह मय यातायात शिक्षा टीम द्वारा एसएल बीएस कॉलेज डांगियावास जोधपुर में 06 राज बटालियन एनसीसी के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के दौरान 580 एनसीसी केडेट्स के लिए यातायात शिक्षा मोबाइल वैन के माध्यम से यातायात नियमों की पीपीटी दिखाकर यातायात शिक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

केडेट्स को यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी देते हुए सडक दुर्घटना होने के कारणों को बताते हुए इसमें कमी लाने के लिए यातायात नियमों की पूर्ण पालना करने की समझाइश की गई। नाबालिग केडेट्स द्वारा वाहन चलाने पर होने वाली सड़क दुर्घटनाओं की वीडियो क्लिप दिखाकर उनके दुष्परिणामों के बारेे में जानकारी दी गई। इसके अलावा मुख्यमंत्री आयुष्मान जीवनरक्षा योजना के बारे मेंं भी जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में जेसीओ,पीआई स्टाफ, एएनओ व केडेट्स को यातायात नियमों के पेम्पलेटस् वितरित किए गए। कैम्प कमाण्डेन्ट कर्नल वीके चौहान ने सभी केडेट्स द्वारा यातायात नियमों की पूर्ण पालना करने का विश्वास दिलाते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related posts:

आरपीएफ एसआई रमेश कुमार बने ‘एम्प्लॉयी ऑफ द मंथ’

September 9, 2026

भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र सालेचा का जनसंपर्क अभियान तेज

September 9, 2026

मतदान पश्चात मतदान दलों के लिए भुगतान व वाहन मुक्ति एवं ड्यूटी प्रमाण पत्र की व्यवस्थाएं निर्धारित

September 9, 2026

बालेसर सत्ता में एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

September 9, 2026

केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग

September 9, 2026

हफ्ता वसूली के लिए पेट्रोल पंप पर धमकाने वाले की पहचान,तलाश जारी

September 9, 2026

वृद्ध को धक्का देकर स्कूटी सवार मोबाइल लूट कर ले गए

September 9, 2026

दो लोगों के बैंक खाते से दो लाख की रकम पार केस दर्ज

September 9, 2026

स्टेट हाईवे पेट्रोल पंप पर लूट: तलवार चाकू के बल पर नकाबपोश बदमाशों का आतंक

September 9, 2026