Doordrishti News Logo

शादी कार्यक्रम में होटल के कमरे से सोने की अंगूठी गायब

जोधपुर,शादी कार्यक्रम में होटल के कमरे से सोने की अंगूठी गायब। शहर के आईटी आई चौराहा के नजदीक होटल नोवोटल में शादी के समय सोने की अंगूठी गायब हो गई। एक परिवार ने मेकअप के लिए आई दो लड़कियों पर चोरी का संदेह जताते हुए मामला दर्ज करवाया है।

यह भी पढ़ें – जोधपुर व पाली मारवाड़ स्टेशनों पर अतिरिक्त टिकट काउंटर शुरू

शास्त्रीनगर पुलिस ने बताया कि श्याम नगर निवासी भाविका मोहनानी की तरफ से केस दर्ज करवाया गया है। इसमें बताया कि होटल नोवोटल में 13 सितंबर को उसके भाई की शादी थी। तब मेकअप के लिए दो लड़कियों हीना शर्मा और दिशा को बुलाया था। तब मेरी भाभी सोनिका मोहनानी को हीना शर्मा ने फेश वॉश करवाने के लिए कहा। तब सोनिका ने रिंग पलंग पर उतार कर रख दी।

उस समय कमरे में 8 लोग मौजूद थे। उन सब में से सलोनी,राधिका और रिया खाना खाने के लिए नीचे गई। तब रिंग बेड पर ही थी। प्रियांशी और उसकी एक और सहेली दूसरे फंक्शन के लिए निकली। तब उस समय कमरे में अब सिर्फ 5 लोग ही थे। तब भी रिंग बेड पर ही थी।

हिना ने मेकअप के समय जब सोनिका की आंखे बंद थी। तब वह रिंग झटके से उनके अपने किसी मेकअप के बॉक्स में डालने का आरोप लगाया। पुलिस अब मामले में तफ्तीश कर रही है।

Related posts:

मुख्यमंत्री भजनलाल ने ली भाजपा की संगठनात्मक बैठक

September 7, 2026

रामदेवरा के लिए दिनभर ट्रेनें

September 7, 2026

गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा का राष्ट्रीय महाधिवेशन एवं युवाम-द्वितीय संपन्न

September 7, 2026

जालोरी गेट से घंटाघर तक निकला मुख्यमंत्री का रोड शो

September 7, 2026

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की 24वीं वार्षिक बैठक संपन्न

September 6, 2026

राज्य निर्वाचन आयोग ने नियुक्त किया पर्यवेक्षक

September 6, 2026

लूणी नदी से अवैध बजरी भरकर ले जा रहा डंपर को एमडीएम अस्पताल के पास पकड़ा

September 6, 2026

गलत दिशा में आए तीन बदमाशों ने बाइक सवार और उसके भाईयों पर किया जानलेवा हमला

September 6, 2026

सैकंड हैण्ड कार का फर्जीवाड़े से सौदा,पता लगा दस्तावेज फर्जी

September 6, 2026