Doordrishti News Logo

आईएल-6 बायोमार्कर से फेफड़ों की सूजन का पता चला-डॉ. कच्छावा

जोधपुर,डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज त्वचा और एमडीआरयू विभाग ने आईसीएमआर-एनआईआईएच मुंबई के साथ संयुक्त सहयोग से चल रही स्क्लेरोडर्मा परियोजना को महत्वपूर्ण परिणाम के साथ पूरी करने में सफलता हासिल की है।

यह भी पढ़ें – बाढ़ पीड़ितों की सहायतार्थ यूथ कांग्रेस का क्राउड फंडिंग सहयोग-लक्ष्मण सिंह

डॉ.दिलीप कच्छावा ने बताया कि मरीजों को फेफड़ों में सूजन अधिक थी,जिसका पता आईएल-6 बायोमार्कर से चला। IL-6 एक बहुक्रियाशील बायोमार्कर साइटोकिन है जिसे सूजनरोधी प्रभाव के साथ तीव्र चरण प्रतिक्रिया में मुख्य मध्यस्थ के रूप में मान्यता प्राप्त है,जो IL-1 और TNF-α उत्पादन पर नियंत्रण रखता है।

डॉ.कच्छावा ने सिलिका परियोजना टीम डॉ.वंदनाप्रधान,वैज्ञानिक डी, आईसीएमआर-एनआईआईएच, मुंबई,डॉ.प्रभुप्रकाश,नोडल अधिकारी,एमडीआरयू ,एसएन मेडिकल कॉलेज,डॉ.श्वेता माथुर, वैज्ञानिक,एमडीआरयू ,एसएन मेडिकल कॉलेज,दिव्यांशु तंवर, प्रयोगशाला तकनीशियन, एमडीआरयू को उत्कृष्ट प्रयासों के लिए धन्यवाद दिया।

डॉ.कच्छावा ने बताया कि आईसीएमआर द्वारा वित्त पोषित एक और नई परियोजना जिसमें इरास्मस सिंड्रोम और इडियोपैथिक सिस्टमिक स्केलेरोसिस सिंड्रोम को अलग करने के लिए जीन Notch3 T6746c पर अध्ययन होगा। त्वचा विभाग और एमडीआरयू जल्द ही इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू करेंगे। त्वचा विभाग से डॉ.कच्छावा,डॉ. पंकज राव,एमडीआरयू से डॉ.प्रभु प्रकाश और डॉ. श्वेता माथुर काम करेंगे।

Related posts:

रक्तदान करेंगे,मतदान भी करेंगे थीम पर वृहद स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया

September 3, 2026

नगर निगम जोधपुर में बुधवार को 41 ने लिया अभ्यर्थिता वापस

September 3, 2026

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया प्रशिक्षण स्थल का जायजा

September 3, 2026

कार की टक्कर से नीचे गिरे बाइक सवार युवक को ट्रैक्टर ने कुचला

September 3, 2026

एक दर्जन से अधिक जिलों में 6 सितंबर तक न्यायिक कार्य से दूरी का ऐलान

September 3, 2026

पूर्ववर्ती गहलोत सरकार ने वार्ड बढ़ाकर लोकतंत्र का बनाया मजाक: शेखावत

September 3, 2026

देर रात जातरूओं को लिया अज्ञात वाहन ने चपेट में,एक की मौत

September 3, 2026

हनुमानगढ़ के युवक को एंबुलैंस 108 ने अस्पताल में कराया भर्ती,मौत

September 3, 2026

पता पूछने के बहाने वृद्धा के गले से सोने की चेन झपट्टी

September 3, 2026