Every possible effort will be made to make Khejadli Dham grand - Diya Kumari

खेजड़ली धाम को भव्य बनाने के हरसंभव प्रयास होंगे-दीया कुमारी

  • उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने खेजड़ली शहीद मेले में की शिरकत
  • जोधपुर-खेजडली-जाडन सड़क निर्माण की घोषणा

जोधपुर,खेजड़ली धाम को भव्य बनाने के हरसंभव प्रयास होंगे-दीया कुमारी। उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने शुक्रवार को जोधपुर के खेजड़ली शहीद मेले में शिरकत की। उन्होंने मां अमृता देवी शहीद स्मारक पहुंचकर पर्यावरण के लिए बलिदान देने वाले 363 शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उप मुख्यमंत्री ने गुरु जम्भेश्वर भगवान के मंदिर में पूजा अर्चना की एवं प्रदेश के खुशहाली के लिए कामना की।

यह भी पढ़ें – अधेड़ ने घर में फंदा लगाकर की खुदकुशी

पेड़ है तो जल है,जल है तो कल है
उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा कि पर्यावरण एवं जीवरक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले शहीदों की पावन धरा को नमन करती हूं।पेड़ है तो जल है,जल है तो कल है इस विचार को हम आज समझ रहे हैं,किंतु आज से लगभग 300 वर्ष पूर्व मां अमृता देवी सहित 363 लोगों ने शहादत देकर पर्यावरण संरक्षण एवं जीव रक्षा का संदेश दिया।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व पटल पर पर्यावरण संरक्षण एवं जीव रक्षा के साथ पृथ्वी को सुरक्षित बनाने के कृत संकल्पित होकर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में पर्यावरण का सर्वाधिक योगदान होगा। दीया कुमारी ने कहा गुरु जम्भेश्वर भगवान के आदर्शों पर चलकर बिश्नोई संप्रदाय पर्यावरण की रक्षा कर प्रकृति को बचाकर मानव सेवा के लिए कार्य कर रहा है। बजट घोषणा के अनुरूप हम मां अमृता देवी का भव्य स्मारक बनाएंगे।

शहीद अमृतादेवी बिश्नोई फोर लेन सड़क की घोषणा
उप मुख्यमंत्री ने जोधपुर-खेजड़ली- जाडन फोर लेन सड़क निर्माण की घोषणा की। कहा इस का नाम शहीद अमृतादेवी बिश्नोई सड़क होगा।

संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि मारवाड़ के लोगों के लिए खेजड़ी का वृक्ष किसी वरदान से कम नहीं है,हमें इसके संरक्षण एवं संवर्धन की आवश्यकता है। खेजड़ी से प्राप्त लघु वन उपज से किसानों को आर्थिक संबल भी मिलता है। उन्होंने खेजड़ली बलिदान एवं पर्यावरण संरक्षण के इतिहास को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

ये थे उपस्थित
कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत,शहर विधायक अतुल भंसाली,फलोदी विधायक पब्बाराम विश्नोई,पूर्व विधायक बिहारीलाल बिश्नोई,पूर्व विधायक महेंद्र बिश्नोई, देवेन्द्र बुड़िया,सरपंच बरजूदेवी सहित जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Related posts:

कृषक-वैज्ञानिक संवाद कार्यक्रम का आयोजन

November 20, 2025

मारपीट कर दो लाख रुपए छीनने का आरोप

November 20, 2025

सर्विस बुक की अनुपलब्धता पेंशन में बाधक नहीं

November 20, 2025

यूको बैंक एटीएम से शातिरों ने उपकरण लगाकर ग्राहकों के फंसे 9 हजार निकाले

November 20, 2025

पानी की मोटर चुराने के बाद अन्य घटना करने वाले थे: तीन महिला सहित चार गिरफ्तार

November 19, 2025

अवैध बजरी खनन एवं परिवहन में वांटेड गिरफ्तार,टॉप टेन में चयनित

November 19, 2025

कांस्टेबल पर गाड़ी चढ़ाकर जान से मारने की नीयत का मामला: मुंबई की युवती सहित चार गिरफ्तार

November 19, 2025

उत्तर पश्चिम रेलवे को चालू वित्त वर्ष में 4,780 करोड़ रुपए का रिकॉर्ड राजस्व

November 19, 2025

आयुर्वेद की शक्ति शास्त्राध्ययन और अनुसंधान में निहित-प्रो.गौड़

November 19, 2025