Doordrishti News Logo

महिला ने लगाया रिश्तेदार पर दुष्कर्म व परेशान करने का आरोप

जोधपुर,महिला ने लगाया रिश्तेदार पर दुष्कर्म व परेशान करने का आरोप। कमिश्ररेट के डांगियावास पुलिस थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने रिश्तेदार पर दुष्कर्म किए जाने और अब डराने धमकाने का केस दर्ज करवाया है। पीडि़ता ने इस बारे में सोमवार को थाने में रिपोर्ट दी।

यह भी पढ़ें – श्रद्धापूर्वक मनाया देवनारायण भगवान के अश्व नीलागर का जन्मोत्सव

पुलिस ने पीडि़ता का मेडिकल करवाए जाने के साथ तफ्तीश आरंभ की है। दुष्कर्म की घटना तीन साल पहले बताई गई है। एक बार ही उससे दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगा है।

पुलिस ने बताया कि 40-45 साल की महिला ने आरोप लगाया कि उसके एक परिवार के सदस्य द्वारा तीन साल पहले दुष्कर्म किया गया। वह अब उस पर तंग और परेशान कर रहा है। उसे डराया धमकाया जा रहा है। पुलिस ने वीडियो या फोटोग्राफ्स से इंकार किया है।

Related posts: