Doordrishti News Logo

गांव की सरहद में मिला युवक शव

जोधपुर,गांव की सरहद में मिला युवक शव। जोधपुर ग्रामीण के आसोप क्षेत्र के कंकडाय गांव की सरहद में शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर भोपालगढ़ हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया। फिलहाल युवक की शिनाख्त के प्रयास जारी है।

यह भी पढ़ें – लक्ष्य पूर्ण करने के लिए कार्य योजना बनाकर करें काम-कलेक्टर

जानकारी के अनुसार सुबह करीब चार बजे आसोप क्षेत्र के कंकड़ाय गांव में एक शव पड़ा होने की सूचना मिली। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को भोपालगढ़ हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया।

मृतक की उम्र करीब 25 साल है और उसके पास एक स्मार्टफोन भी मिला है। बताया जा रहा है कि मृतक किसी शराब ठेके में सेल्समैन का काम करता था उसके चेहरे पर चोट के निशान भी है। पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related posts: