Doordrishti News Logo

पुलिस ने सूरसागर में किया रूट मार्च

जोधपुर,पुलिस ने सूरसागर में किया रूट मार्च।पुलिस आयुक्त राजेंद्र सिंह के निर्देशानुसार सोमवार को शहर के सबसे अति संवदेनशील इलाका सूरसागर में रूट मार्च किया गया। इस दौरान आमजन से शांति व सौहार्द का माहौल बनाए रखने व आम लोगों को सुरक्षा का संदेश दिया गया।

यह भी पढ़ें – डीजल इंजन से चलने वाली दो प्रमुख ट्रेनें इलेक्ट्रिक लोको से चलना प्रारंभ

आगामी दिनों में आने वाले त्यौहारों व पर्व को लेकर जोधपुर पुलिस अलर्ट हो गई है। त्यौहारों के दौरान शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सहायक पुलिस आयुक्त (प्रतापनगर) अंशु जैन के नेतृत्व में यह रूट मार्च निकाला गया। इसके तहत ईदगाह,रूपावतों का बास, व्यापारियों का मोहल्ला आदि क्षेत्रों में पुलिस ने रूट मार्च किया।

पुलिस ने ने आमजन को त्यौहारों पर शांति व सौहार्द का माहौल बनाए रखने का संदेश दिया। एकाएक किए गए रूट मार्च को देखकर नागरिक चौकें,लेकिन जब जानकारी मिली कि पुलिस का शहर में रूट मार्च त्यौहारों के मद्देनजर किया गया है तब लोगों ने राहत की सांस ली। इस दौरान अधिकारियों ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्थानीय थानाधिकारियों को निर्देश भी दिए है।

यह इलाका शहर का सबसे संवदेनशील माना जाता है। यहां कई बार सांप्रदायिक तनाव हो चुका है। इन दिनों गणेश चतुर्थी महोत्सव चल रहा है, इसके साथ ही 16 सितंबर को ईद-ए-मिलाद व तीन अक्टूबर से नवरात्रा शुरू होने वाले हैं। इसके साथ ही और भी कई धार्मिक आयोजन शहर में होने वाले है। इन धार्मिक आयोजन में शांति व्यवस्था बनी रहे। इसी के चलते कमिश्नर राजेंद्र सिंह के निर्देशन में पुलिस अलग-अलग क्षेत्रों में रूट मार्च कर इलाकों का जायजा ले रही है।

Related posts:

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026

शेयर बाजार में निवेश के नाम पर दो युवकों से 17 लाख की ठगी

March 4, 2026

महिला ने फंदा लगाकर की खुदकुशी: आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित का आरोप

March 4, 2026

शहर में सक्रिय लुटेरों ने पर्स और चेन लूटी: एक में आरोपी शांतिभंग में पकड़ा

March 4, 2026

वृद्ध ने फंदा लगाकर दी जान

March 4, 2026

चेनपुरा बावड़ी गेर में भिड़े दो गुटों के युवक: एक का सिर फटा केस दर्ज

March 4, 2026