जोधपुर, पाल रोड, वार्ड संख्या 14 दक्षिण के श्याम नगर स्थित पूर्वेक्षा भवन में श्याम जानकी नगर मित्र मंडली की ओर से फागोत्सव मनाया गया।
सचिव ज्योति पालीवाल ने बताया कि अध्यक्ष सरिता सिंघवी के नेतृत्व में आयोजित फागोत्सव में भजन व होरी गायक पंकज जांगिड़, अंजू गुप्ता, ज्योति पालीवाल, डिंपल चौहान और मीना ने भजनों व होरियों की मनमोहक प्रस्तुति दी जिन पर महिलाओं ने स्वांग रचकर नृत्य किया और एक दूसरे के गालों पर गुलाल मलते हुए और मुंह मीठा करा कर एक दूसरे को होली की बधाई व शुभकामनाएं दीं।

आयोजन को सफल बनाने में जया पंवार, ममता गांधी, नीलम कंसारा, सोनिया शर्मा, नन्दिनी कंसारा, भावना भाटी, कृतिका बोराणा, रेनु राठौड़, अन्ना सोलंकी, गोगा जैन सहित सभी मित्र मंडली ने सहभागिता निभाई।
Related posts:

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

