जोधपुर, शहर में अब गर्मी सिर चढक़र बोलने लगी है। इसके साथ ही पेयजल संकट भी गहराता जा रहा है। मुख्य नहर के क्लोजर लिए जाने के बाद जलदाय विभाग केवल पीने के लिए पानी ही उपलब्ध करा रहा है। ऐसे में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

शुक्रवार को पार्षद भंवर कंवर के नेतृत्व में महिलाओं ने लालसागर स्थित जलदाय विभाग कार्यालय पर ताला जड़ दिया। महिलाएं पानी की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन करने लगी।

Heat rises, drinking water crisis deepens, Councilor Bhanwarkanwar set lock on water supply department

उम्मेद हेरिटेज के लोगों के पानी को लेकर प्रदर्शन के बाद आज बीजेएस, लक्ष्मी नगर में जलापूर्ति व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर क्षेत्रीय पार्षद भंवर कंवर के नेतृत्व में लोगों ने लाल सागर स्थित जलदाय विभाग के कार्यालय में ताला लगा धरना शुरू कर दिया।

पार्षद भंवर कंवर ने बताया कि बीजेएस, लक्ष्मी नगर व जालम विलास क्षेत्र की जलापूर्ति लंबे अरसे से गड़बड़ाई हुई है। विभाग के सभी स्तर पर अधिकारियों से कई बार वार्ता होने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। ऐसे में मजबूरी में आज विभाग के कार्यालय पर ताला लगा प्रदर्शन करना पड़  रहा है।

कम वोट मिलने का आरोप

पार्षद भंवर कंवर ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के विधानसभा में पड़ऩे वाले इस क्षेत्र से उन्हें हमेशा कम वोट मिलते हैं। ऐसे में जलापूर्ति प्रभावित कर लोगों से बदला लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज अधिकारियों से वार्ता भी हुई, लेकिन यहां मौके पर कोई नहीं पहुंचा है। समस्या का स्थाई समाधान होने तक मेरा धरना जारी रहेगा।

नहर क्लोजर बना परेशानी 

इंदिरा गांधी नहर में इन दिनों क्लोजर चल रहा है। ऐसे में विभाग के समक्ष शहर की जलापूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में जोर आ रहा है। दूसरी तरफ गर्मी बढऩे के साथ पानी की मांग लगातार बढ़ती जा रही है। इन हालात में कई क्षेत्रों जलापूर्ति व्यवस्था गड़बड़ाने लगी है। कुछ क्षेत्रों में कम दबाव से जलापूर्ति की शिकायतें आ रही है। नहर बंदी से अब लोगों को पानी की ज्यादा दिक्कतें आने लगी है। अभी तो मई जून के महिने बाकी हैं।

Related posts:

पंचायतीराज चुनाव को लेकर करणसिंह उचियारड़ा से मिले कार्यकर्ता

September 25, 2026

IMA जोधपुर ने किया AIIMS जोधपुर के रेजिडेंट डॉक्टर के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त

September 25, 2026

महापौर पद के लिए मतदान आज

September 25, 2026

1.83 लाख के जाली नोट सहित आरोपी गिरफ्तार

September 25, 2026

चेकिंग देखकर स्कॉर्पियो भगाई पुलिस वाहन को टक्कर मारकर भागे तस्कर 373.91 किलो डोडा पोस्त जब्त

September 25, 2026

बीकानेर के व्यापारी पुत्र से सीएचबी सेक्टर 14 में दस लाख की लूट

September 25, 2026

दो लोगों को पकड़ा अवैध देशी पिस्टल व मैंगजीन- कारतूस बरामद

September 25, 2026

रेलवे परिसर की दीवार में लगी एंगल से फंदा लगाकर वृद्ध ने दी जान

September 25, 2026

फैक्ट्री मालिक का पुत्र शांतिभंग में गिरफ्तार

September 25, 2026