Doordrishti News Logo

विभिन्न मण्डलों की बैठक सम्पन्न

  • भाजपा सदस्यता अभियान
  • 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाला बनेगा भाजपा का सदस्य
  • भाजपा बनायेगी प्राथमिक एवं सक्रिय सदस्य

जोधपुर,विभिन्न मण्डलों की बैठक सम्पन्न।भारतीय जनता पार्टी जोधपुर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा के निर्देशानुसार सदस्यता अभियान को लेकर सूरसागर, चौपासनी, खाण्डा फलसा,पावटा,राईका बाग मंडल की बैठकें आयोजित की गई।

यह भी पढ़ें-नशे में वाहन चलाते उत्पात मचाने वाले 266 लोगों को पकड़ा

बैठक में शहर विधायक अतुल भंसाली, महापौर वनिता सेठ,पूर्व महापौर घनश्याम ओझा,वरिष्ठ नेता उपेन्द्र दवे,महामंत्री विजय राजोरिया,डॉ. संगीता सोलंकी, जगदीश धाणदिया, पूर्व जिलाध्यक्ष जगतनारायण जोशी, महिला मोर्चा पूर्व प्रदेश महामंत्री इन्द्रा राजपुरोेहित,जिला उपाध्यक्ष सीमा माथुर,महेन्द्र मेघवाल, अशोक व्यास,राजेन्द्र पालीवाल,कैप्टन उम्मेद सिंह ने कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान को लेकर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भाजपा की सदस्यता तीन तरह से ग्रहण की जा सकेगी जिसमें मिस्ड कॉल न. एवं व्हाट्सएप चैटबॉट 8800002024, नमो एप एवं वैबसाईट और क्युआर कोड है।

इस अभियान के तहत दो चरणों में सदस्य बनाये जायेगे,जिसमें प्रथम चरण प्राथमिक सदस्य का रहेगा जो ऑनलाईन के माध्यम से बनाए जाएंगे,जिसमें 18 वर्ष या अधिक आयु का कोई भी भारतीय नागरिक, जो भाजपा की विधान की धारा 2 (संकल्प),3 (मूल दर्शन) और 4 (निष्ठाएँ) को स्वीकारता है, प्राथमिक सदस्य बनेगा।

इसी प्रकार दूसरे चरण में पार्टी का सदस्य बने कम से कम तीन वर्ष का समय पूर्ण कर लिया हो,उसको सक्रिय सदस्य बनाया जायेगा। नेताओं ने कहा कि इस सदस्यता अभियान के माध्यम से भाजपा राष्ट्रवादी विचारधारा और जन कल्याणकारी कार्यों का व्यापक प्रचार कर समाज के विभिन्न वर्गों, जातियों और समुदायों के लोगों को भाजपा से जोड़ने का काम करेगी।

अभियान के जिला संयोजक लक्ष्मी नारायण सोलंकी ने बताया कि खाण्डा फलसा मण्डल की बैठक घांची न्याति नोहरा में आयोजित की गई। इस बैठक में शहर विधायक अतुल भंसाली, महापौर वनिता सेठ, पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल का मार्गदर्शन रहा। बैठक की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र छंगाणी ने की।

इसी प्रकार मसूरिया मण्डल एवं चौपासनी मण्डल की संयुक्त बैठक राधाकृष्ण मन्दिर पाल लिंक रोड में हुई। इस बैठक में पूर्व महापौर घनश्याम ओझा,पूर्व जिला महामंत्री महेन्द्र मेघवाल,भाजपा संभाग मीडिया प्रभारी जगदीश धाणदिया, महिला मोर्चा पूर्व प्रदेश महामंत्री इन्द्रा राजपुरोेहित,जिला उपाध्यक्ष सीमा माथुर ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। मण्डल संयोजक रामेश्वरलाल प्रजापत, सह संयोजक मेघसिंह गहलोत,नवीन कुमारी सोनी, चौपासनी मण्डल के संयोजक हुकम सिंह इन्दा,सहसंयोजक रेखा पंवार, मोहित केसवानी भी मौजूद थे।

पावटा मण्डल एवं राईकाबाग मण्डल की संयुक्त बैठक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क में हुई। यहां वरिष्ठ भाजपा नेता उपेन्द्र दवे,जिला महामंत्री विजय राजोरिया,कैप्टन उम्मेद सिंह ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।

सूरसागर मण्डल एवं प्रतापनगर मण्डल की संयुक्त बैठक शिव बाड़ी चांदपोल में की गई। जिसमें वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक व्यास व महिला मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डा. संगीता सोलंकी, पूर्व जिलाध्यक्ष जगतनारायण जोशी ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।

Related posts:

अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने रखा करवा चौथ का व्रत

अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने रखा करवा चौथ का व्रत

October 30, 2026
Doordrishti News Logo

भोपालगढ़ के नांदिया प्रभावती में सरपंच के घर फायरिंग और हमला

October 30, 2026
Doordrishti News Logo

डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट के नाम पर फर्जी संदेशों से सावधान रहें पेंशनर्स

October 30, 2026
Doordrishti News Logo

ओसियां रेलवे स्टेशन पर आज लगेगा डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र शिविर

October 30, 2026
आयुर्वेद शिक्षकों के लिए होंगे ऑनलाइन फैकल्टी डेवलपमेंट सर्टिफिकेट कोर्स

आयुर्वेद शिक्षकों के लिए होंगे ऑनलाइन फैकल्टी डेवलपमेंट सर्टिफिकेट कोर्स

October 30, 2026
आईआईएचटी जोधपुर में एमएमसीएफ फाइबर्स पर विशेषज्ञ सेमिनार

आईआईएचटी जोधपुर में एमएमसीएफ फाइबर्स पर विशेषज्ञ सेमिनार

October 30, 2026
Doordrishti News Logo

ट्रायल शुरू होने के बाद भी जमीन विवाद में मुकदमे का संशोधन संभव

October 30, 2026
Doordrishti News Logo

पति की गारंटी में दिया चेक बाउंस होने पर पत्नी के खिलाफ भी चलेगा मुकदमा

October 30, 2026
अक्षरधाम मंदिर में 6 से 10 नवम्बर तक मनाया जाएगा दीपावली उत्सव

अक्षरधाम मंदिर में 6 से 10 नवम्बर तक मनाया जाएगा दीपावली उत्सव

October 30, 2026