Doordrishti News Logo

नशे में वाहन चलाते उत्पात मचाने वाले 266 लोगों को पकड़ा

  • रेंज पुलिस का ऑपरेशन मदमस्त
  • 59 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई कर वाहन जब्त

जोधपुर,नशे में वाहन चलाते उत्पात मचाने वाले 266 लोगों को पकड़ा। जोधपुर रेंज की पुलिस ने ऑपेरशन मदमस्त चलाया और 266 लोगों को शराब पीकर वाहन चलाते उत्पात मचाते हुए पकड़ा। महानिरीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर मंगलवार रात को छह घंटे तक पूरे रेंज के सभी जिलों में ऑपरेशन मदमस्त चलाया गया।

यह भी पढ़िए-एक साल से फरार दस हजार का इनामी तस्कर गिरफ्तार

इस अभियान के तहत पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस ने पूरे जोधपुर रेंज में 266 व्यक्तियों को शराब पीकर उत्पात मचाते हुए पकड़ा। साथ ही शराब पीकर वाहन चलाते 59 व्यक्तियों के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए वाहन भी जब्त किए।

आईजी विकास कुमार के अनुसार शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों एवं उत्पातियों के विरूद्व सख्त प्रभावी कार्रवाई हेतु मंगलवार शाम छह से रात बारह बजे तक रेंज स्तरीय ऑपरेशन मदमस्त चलाया गया। अभियान के दौरान शराब पीकर उत्पात मचाने वालों के विरूद्व कार्रवाई में जिला बाड़मेर अव्वल रहा है। यहां पर 109 व्यक्तियों के विरूद्ध कार्रवाई की गई।

इसी तरह जोधपुर ग्रामीण में 21, पुलिस थाना ग्रामीण जिला बाड़मेर में नौ,पुलिस थाना भोपालगढ़ में चार व्यक्तियों के विरूद्ध कार्रवाई की गई। पुलिस थाना बालोतरा एवं बिलाड़ा में भी कई शराबी वाहन चालकों को पकड़ा है।

Related posts:

अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने रखा करवा चौथ का व्रत

अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने रखा करवा चौथ का व्रत

October 30, 2026
Doordrishti News Logo

भोपालगढ़ के नांदिया प्रभावती में सरपंच के घर फायरिंग और हमला

October 30, 2026
Doordrishti News Logo

डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट के नाम पर फर्जी संदेशों से सावधान रहें पेंशनर्स

October 30, 2026
Doordrishti News Logo

ओसियां रेलवे स्टेशन पर आज लगेगा डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र शिविर

October 30, 2026
आयुर्वेद शिक्षकों के लिए होंगे ऑनलाइन फैकल्टी डेवलपमेंट सर्टिफिकेट कोर्स

आयुर्वेद शिक्षकों के लिए होंगे ऑनलाइन फैकल्टी डेवलपमेंट सर्टिफिकेट कोर्स

October 30, 2026
आईआईएचटी जोधपुर में एमएमसीएफ फाइबर्स पर विशेषज्ञ सेमिनार

आईआईएचटी जोधपुर में एमएमसीएफ फाइबर्स पर विशेषज्ञ सेमिनार

October 30, 2026
Doordrishti News Logo

ट्रायल शुरू होने के बाद भी जमीन विवाद में मुकदमे का संशोधन संभव

October 30, 2026
Doordrishti News Logo

पति की गारंटी में दिया चेक बाउंस होने पर पत्नी के खिलाफ भी चलेगा मुकदमा

October 30, 2026
अक्षरधाम मंदिर में 6 से 10 नवम्बर तक मनाया जाएगा दीपावली उत्सव

अक्षरधाम मंदिर में 6 से 10 नवम्बर तक मनाया जाएगा दीपावली उत्सव

October 30, 2026