Doordrishti News Logo

जोधपुर, जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह शुक्रवार को दोपहर बारह बजे वर्चुअल मोड पर होगा। समारोह में 77 विद्यार्थियों को गोल्ड मैडल और 138 को पीएचडी उपाधि दी जाएगी। गोल्ड मैडल प्राप्त करने वाले विद्यार्थी की फोटो व प्रमाण पत्र स्क्रीन पर दिखाया जाएगा। कार्यक्रम में वर्ष 2019 के विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की जाएगी। समारोह की अंतिम रिहर्सल गुरुवार को किया गया।

विवि के कुलपति प्रोफेसर डॉ. प्रवीण चन्द्र त्रिवेदी ने बताया कि कुलाधिपति व राज्यपाल कलराज मिश्र की अध्यक्षता में दीक्षांत समारोह होगा। नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी मुख्य अतिथि होंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अति विशिष्ट मुख्य अतिथि और उच्च शिक्षा मंत्री भंवरसिंह भाटी विशिष्ट अतिथि के रूप में मंचासीन रहेंगे।

सभी अतिथि वर्चुअल ही समारोह में जुड़ेंगे। जेएनवीयू में यह कार्यक्रम एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज सभागार में होगा। कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय न्यायालय के जज जस्टिस डॉ.दलबीर भंडारी को एलएलडी, प्रोफेसर गोवर्धन मेहता को डीएससी और सामाजिक कार्यकर्ता एसएस सुब्बाराव को डीलिट की उपाधि प्रदान की जाएगी।

अंतिम रिहर्सल के दौरान एनसीसी कैडेट्स ने कुलपति प्रोफेसर डॉ.प्रवीण चन्द्र त्रिवेदी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद कुलपति ने प्रोसेशन के साथ सिण्डीकेट, सीनेट सदस्यों एवं अधिष्ठात के साथ सभागार के मुख्यद्वार से प्रवेश किया और मंच तक पहुंचे। इसके बाद प्रस्तावित वर्चुअल दीक्षान्त समारोह के अनुसार कार्यक्रम हुआ। इसका रिहर्सल वैसे ही किया गया जैसे 26 मार्च को दीक्षांत समारोह आयोजित होगा।

व्यास विश्वविद्यालय के दीक्षान्त समारोह से जुड़ी व्यवस्थाओं को अन्तिम रूप देने के लिए गठित विभिन्न समितियों के प्रभारी व सदस्य सभागार में उपस्थित थे। इस दौरान समारोह की तैयारियों की समीक्षा की गई। कुलपति प्रोफेसर प्रवीणचन्द्र त्रिवेदी ने बताया कि वर्चुअल दीक्षान्त समारोह में कुलाधिपति, मुख्यमंत्री व अन्य सभी अतिथि वर्चुअल जुड़ेंगे।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026