जोधपुर, शहर के सर्किट हाऊस रोड पर गुरूवार की अलसुबह बजरी माफिया डंपर को खाली कर भाग गए। सड़क़ पर बिखरी बजरी को बाद में दो टैक्सियां में भर कर लोग ले गए। संदेह है कि खनन विभाग द्वारा डंपर का पीछा किया गया है। फिलहाल पुलिस ने घटना में कोई प्रकरण दर्ज होने से इंकार किया है।
जानकारी के अनुसार गुरूवार की अलसुबह सर्किट हाऊस रोड से निकला एक बजरी डंपर सड़क़ पर ही बजरी को बिखेर कर चला गया। करीबन एक किलोमीटर तक बजरी बिखरी नजर आई। बाद में दो लोडिंग टैक्सियों में इस बजरी को भरा जा रहा था। रातानाडा थानाधिकारी लीलाराम ने बताया कि पुलिस द्वारा कोई पीछा नहीं किया गया था। कोई रिपोर्ट भी अभी थाने में नही हुई है।
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

