Doordrishti News Logo

ट्रक चालक से चार किलो अफीम बरामद,गिरफ्तार

जोधपुर,ट्रक चालक से चार किलो अफीम बरामद,गिरफ्तार। अवैध मादक पदार्थ तस्करी को लेकर कार्रवाई करते हुए जोधपुर ग्रामीण की बिलाड़ा थाना पुलिस ने एक ट्रक चालक को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 4 किलो 303 ग्राम अवैध अफीम बरामद किया गया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरूकी है।

यह भी पढ़ें – 245 संदिग्ध वाहनों की चैकिंग कर बिना नंबरी और काले शीशे लगे वाहनों पर कार्रवाई

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भोपाल सिंह लखावत ने बताया कि पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव के सुपरविजन में बिलाड़ा थाना पुलिस ने पूरी कार्रवाई की। पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर बिलाड़ा थाने के पास कार्रवाई करते ट्रक चालक को गिरफ्तार किया। आरोपी ट्रक में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी कर रहा था। उसके कब्जे से 4 किलो 303 ग्राम अवैध अफीम बरामद किया गया है। आरोपी के कब्जे से ट्रक भी जब्त किया गया है।

एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर आरोपी बाबू सिंह पुत्र गजे सिंह निवासी देवलिया बनाड़ को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस कार्रवाई में बिलाड़ा थाना अधिकारी मूल सिंह भाटी,उप निरीक्षक भंवरलाल, लखपत राम,कांस्टेबल सुमेर सिंह, राकेश कुमार और बिरमराम शामिल थे।

Related posts:

वृद्धा गाय को लेकर खेत पर गई वापिस लौटने तक चोर नगदी आभूषण ले गए

September 6, 2026

शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का किया सम्मान

September 6, 2026

ट्रांसफर्मर से तेल चोरी करते समय लगा था करंट

September 6, 2026

डीआरएम ने डेगाना व रेन स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों का किया निरीक्षण

September 6, 2026

राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन ने सीएस को सौंपा ज्ञापन

September 6, 2026

सैटेलाइट अस्पतालों में जल्द शुरू होंगे सिजेरिशन सेक्शन: सीएस

September 6, 2026

व्यापार में परेशानी दूर करने का बोला: कलश में हीरे बताकर 8 लाख ठगे

September 6, 2026

मादक मामलों में फरार इनामी अपराधियों पर जोधपुर ग्रामीण पुलिस का शिकंजा

September 6, 2026

शिक्षक दिवस पर लायंस क्लब जोधपुर सेंट्रल ने किया शिक्षकों का सम्मान

September 5, 2026