Doordrishti News Logo

245 संदिग्ध वाहनों की चैकिंग कर बिना नंबरी और काले शीशे लगे वाहनों पर कार्रवाई

प्रधानमंत्री का दौरा

जोधपुर, 245 संदिग्ध वाहनों की चैकिंग कर बिना नंबरी और काले शीशे लगे वाहनों पर कार्रवाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को जोधपुर आ रहे हैं। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर संदिग्ध वाहनों की चैकिंग करते हुए कुछ गाडिय़ों के खिलाफ एमवी एक्ट में कार्रवाई की है।

आज की खास खबर पढ़िए- मुख्यमंत्री एक दिवसीय यात्रा पर आज जोधपुर आएंगे

पुलिस आयुक्त राजेंद्र सिंह के दिशा निर्देश पर शुक्रवार को संदिग्ध वाहनों के खिलाफ चैकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें चिन्हित नाकाबंदी पॉइंट पर बाहरी संदिग्ध वाहनों की गहन चैकिंग करने एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही,विशेष रूप से मॉडिफाइड नंबर प्लेट वाहन एवं काले शीशा लगे वाहनों के खिलाफ एमवी एक्ट में चालान कार्रवाई अधिक से अधिक करने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

अभियान के समय 34 वाहनों का मॉडिफाइड वाहन नंबर प्लेट लगाना पाया जाने पर तथा 30 वाहनों के काले शीशे लगे होने के कारण चालको के विरूद्ध एमवी एक्ट में तहत चालान किया गया।रात्रिकालीन गश्त में 5 काला शीशा लगे वाहन, 3 बिना नंबरी वाहन और 9 अवैध बम्पर लगे वाहनों के विरुद्ध एमवी एक्ट में चालान बनाए गए। गश्त के समय संदिग्ध वाहनों में 245 वाहनों की चैकिंग की गई।

Related posts:

वृद्धा गाय को लेकर खेत पर गई वापिस लौटने तक चोर नगदी आभूषण ले गए

September 6, 2026

शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का किया सम्मान

September 6, 2026

ट्रांसफर्मर से तेल चोरी करते समय लगा था करंट

September 6, 2026

डीआरएम ने डेगाना व रेन स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों का किया निरीक्षण

September 6, 2026

राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन ने सीएस को सौंपा ज्ञापन

September 6, 2026

सैटेलाइट अस्पतालों में जल्द शुरू होंगे सिजेरिशन सेक्शन: सीएस

September 6, 2026

व्यापार में परेशानी दूर करने का बोला: कलश में हीरे बताकर 8 लाख ठगे

September 6, 2026

मादक मामलों में फरार इनामी अपराधियों पर जोधपुर ग्रामीण पुलिस का शिकंजा

September 6, 2026

शिक्षक दिवस पर लायंस क्लब जोधपुर सेंट्रल ने किया शिक्षकों का सम्मान

September 5, 2026