अपहरण का आरेापी फरार 5000 का इनामी गिरफ्तार
जोधपुर,अपहरण का आरेापी फरार 5000 का इनामी गिरफ्तार। जिले की ओसियां थाना पुलिस ने एक युवक का अपहरण कर मारपीट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसकी गिरफ्तारी पर 5000 का इनाम घोषित था।
यह भी पढ़ें – अच्छे परिणामों के साथ विद्यार्थियों को दें अच्छे संस्कार-शिक्षा मंत्री
ग्रामीण पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव ने बताया कि पुलिस ने एक युवक का अपहरण कर उसके साथ मारपीट करने के मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी ओमप्रकाश पालीयाल पुत्र केसाराम जाट निवासी भाकरों की ढाणी थोब पुलिस थाना ओसियां को गिरफ्तार किया। आरोपी की गिरफ्तारी पर 5 हजार रुपए का इनाम घोषित था।
गत 10 जुलाई को जयपाल सिंह राजपूत ने रिपोर्ट दी थी। बताया कि वह दोपहर 1 बजे भैरू सागर स्कूल के पास आया। उस दौरान उसके फोन पर एक वॉट्सऐप कॉल आया। कॉल करने वाले ने अपना नाम बजरंग बताया और कहा कि उससे मिलना है। इस पर जयपाल ने अपना एड्रेस बताया तो थोड़ी देर बाद एक बिना नंबरी पिकअप आई। पिकअप गाड़ी में चार जाने उतरे। चारों जबरदस्ती उसे गाड़ी में बैठाकर साथ ले गए और उसके साथ मारपीट करने लगे।
बदमाशों ने उसकी जेब से 1000 भी जबरदस्ती निकाल लिए। बाद में मारपीट कर उसे छोड़ दिया। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पूर्व में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। ओमप्रकाश फरार चल रहा था जिसे अब गिरफ्तार किया गया है।
Related posts:

सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी अद्वितीय प्रतिभा के धनी: भंसाली
बॉम्बे मर्केंटाइल बैंक में टीडीएस-टीसीएस पर जागरूकता संगोष्ठी
जीएसटी में भरोसे पर आधारित कर व्यवस्था महत्वपूर्ण कदम: डॉ. हल्दिया

लायंस क्लब में निःशुल्क मिर्गी रोग शिविर का आयोजन

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस

महिला ने पानी के होद में कूदकर दी जान

जेएनवीयू में पेंशनर्स को सात माह से नहीं मिली पेंशन

इंदिरा गांधी और सरदार पटेल को कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

