Doordrishti News Logo

जोधपुर पहुंची 21 फीट लम्बी 151 किलो की हनुमानजी की गदा

  • 17 तक जोधपुर भ्रमण पर
  • लोगों ने लिए दर्शन लाभ

जोधपुर,जोधपुर पहुंची 21 फीट लम्बी 151 किलो की हनुमानजी की गदा। उदयपुर जिले में एयरपोर्ट के नजदीक हनुमान धाम का काम जोरों पर चल रहा है। यहां धाम पर 21 फीट की 151 किलो वजनी गदा को हनुमानजी के साथ स्थापित किया जाएगा। इस गदा को चार साल तक देशभर में भ्रमण कराया जा रहा है। ताकि हर कोई इसका दर्शन लाभ ले सकें।

यह भी पढ़ें – हैण्डीक्राफ्ट श्रमिक से मारपीट कर मोबाइल लूटा

यह गदा अब जोधपुर में और आज शहर वासियों ने इस गदा के दर्शन लाभ उठाए। 17 अगस्त तक यह जोधपुर शहर में रहेगी। पिछले दस महिनों से यह गदा कई शहरों में लोगों को दर्शन लाभ करा चुकी है।गदा के साथ जोधपुर पहुंचे दल ने बताया कि उदयपुर में 11 मुखी 84 फीट की प्रतिमा लगाई जा रही है। एयरपोर्ट के नजदीक हनुमान धाम पर इसका कार्य चल रहा है। यहां पर 21 फीट की अष्ट धातु निर्मित गदा स्थापित की जाएगी।

यह गदा पिछले दस महिनों से देश के कई भागों से होकर दर्शन लाभ करा रही है। दल के कार्यकर्ताओं के अनुसार जोधपुर शहर में आज सावन के चौथे सोमवार पर इसे नगर भ्रमण करवाया गया है। लोगों ने इस गदा के दर्शन लाभ लेकर खुद को कृतार्थ किया।

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026