Doordrishti News Logo

उधारी की रकम भी चुका दी मगर दस्तावेज नहीं लौटाए,वृद्ध ने की आत्महत्या

पुत्र ने कराया चार लोगों पर केस दर्ज

जोधपुर,उधारी की रकम भी चुका दी मगर दस्तावेज नहीं लौटाए,वृद्ध ने की आत्महत्या।शहर में राजीव गांधी नगर थाना क्षेत्र में चौपासनी गांव में वृद्ध ने जरूरत पर पांच लाख रुपए उधार लिए थे,जिसकी एवज में अपनी तीन दुकान का आम मुख्तयारनाराम और बेचाननामा दिया था। जो रुपए चुकाने के बाद वापस नहीं दिया। इससे आहत होकर चौपासनी में खाली पड़े मकान में वृद्ध ने आत्महत्या की। इसके 17 दिन बाद पुत्र ने 4 नामजद लोगों के खिलाफ राजीव गांधी नगर थाने में धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज करवाया है।

यह भी पढ़ें – कांफ्रेंस में भाग लेने यूएसए जाएंगी डॉक्टर रंजना देसाई

राजीव गांधी नगर पुलिस ने बताया कि झालामंड के मानपुरा स्थित शिव नगर निवासी रविंद्र सिंह ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसके पिता ओम सिंह पुत्र लख सिंह ने मार्च 2024 में महेंद्र सिंह पुत्र प्रेम सिंह से 5 लाख रुपए उधार लिए थे। इसकी एवज में महेंद्र सिंह,देवेंद्र सिंह,दिनेश सिंह व नारायण सिंह ने मेरे पिता से एक आम मुख्यतियारनामा व एक बेचाननामा दुकान संख्या 9,11 व 12 का बनवाया था। यह दुकानें चौपासनी गांव में हैं। 5 लाख रुपए वापस देने पर आम मुख्यतियारनामा व बेचाननामा खारिज करने का आश्वासन दिया।

इसके बाद परिवादी के पिता ने 30 जून को अपनी चक्की पर बुलाकर उधार लिए हुए 5 लाख रुपए लौटा दिए। फिर महेंद्र सिंह से दुकानों के कागजात वापस मांगे। तब उन्होंने लाकर देने का आश्वासन दिया,लेकिन बाद में वह दस्तावेज देने से आनाकानी करने लगे। तब मेरे पिता को गहरा आघात लगा। जिसके बाद उन्होंने चौपासनी स्थित खाली पड़े मकान में 20 जुलाई को आत्महत्या कर ली।

इस मामले में मृतक के पुत्र ने आरोप लगाते हुए महेंद्र सिंह,देवेंद्र सिंह, दिनेश सिंह और नारायण सिंह के खिलाफ नामजद मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने अब मामले में अग्रिम जांच आरंभ की है।

Related posts:

मारपीट कर दो लाख रुपए छीनने का आरोप

November 20, 2025

सर्विस बुक की अनुपलब्धता पेंशन में बाधक नहीं

November 20, 2025

यूको बैंक एटीएम से शातिरों ने उपकरण लगाकर ग्राहकों के फंसे 9 हजार निकाले

November 20, 2025

पानी की मोटर चुराने के बाद अन्य घटना करने वाले थे: तीन महिला सहित चार गिरफ्तार

November 19, 2025

अवैध बजरी खनन एवं परिवहन में वांटेड गिरफ्तार,टॉप टेन में चयनित

November 19, 2025

कांस्टेबल पर गाड़ी चढ़ाकर जान से मारने की नीयत का मामला: मुंबई की युवती सहित चार गिरफ्तार

November 19, 2025

उत्तर पश्चिम रेलवे को चालू वित्त वर्ष में 4,780 करोड़ रुपए का रिकॉर्ड राजस्व

November 19, 2025

आयुर्वेद की शक्ति शास्त्राध्ययन और अनुसंधान में निहित-प्रो.गौड़

November 19, 2025

चुटकियों में धुलने लगी ट्रेन,भगत की कोठी में लगा ऑटोमेटिक कोच वाशिंग प्लांट

November 19, 2025