Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर में गर्मी की दस्तक के साथ ही पेयजल संकट गहराता नजर आ रहा है। जलदाय विभाग एकांतरे पानी की सप्लाई कर रहा है तो हर माह तीन चार बार पेयजल आपूर्ति रोक के आदेश जारी कर देता है। इससे लोगों में अब परेशानी बढऩे लगी है।

बुधवार को शहर की पॉश कॉलोनी उम्मेद हेरिटेज में गर्मी बढऩे के साथ पेयजल संकट गहरा गया है। चार दिन से पानी नहीं आने से आक्रोशित कॉलोनी के लोगों ने मुख्य गेट को बंद कर बिल्डर के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।

drinking water crisis deepens as soon as summer comes people start getting upset with cuts.

जलदाय विभाग का कहना है कि पर्याप्त पानी दिया जा रहा है, लेकिन बिल्डर निकट ही विकसित अन्य कॉलोनियों को पानी वितरित कर देता है। इस समस्या का समाधान बिल्डर ही कर सकता है।

उम्मेद हेरिटेज में शहर के सभी बड़े उद्यमियों के अलावा केन्द्रीय मंत्री, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक व पूर्व न्यायाधीश निवास करते है। उम्मेद भवन की तलहटी में बसी यह कॉलोनी शहर की सबसे महंगी कॉलोनी है।

drinking-water-crisis-deepens-as-soon-as-summer-comes-people-start-getting-upset-with-cuts.jpg

इस कॉलोनी में चार दिन से पानी की आपूर्ति नहीं होने से लोग आज अपने घरों से बाहर निकल आए और उन्होंने गेट बंद कर प्रदर्शन किया। गेट बंद होने से कॉलोनी में काम करने के लिए आने वाले सभी लोग बाहर ही रह गए। कॉलोनी के लोगों ने किसी को न तो अंदर आने दिया और न ही बाहर निकलने दिया।

क्षेत्रवासियों का कथन

कॉलोनी के लोगों का कहना है कि जलापूर्ति के लिए बिल्डर और जलदाय विभाग में एक समझौता हो रखा है। इसके तहत जलदाय विभाग यहां जलापूर्ति करता है। गत चार दिन में विभाग ने पहले के समान ही जलापूर्ति की, लेकिन बिल्डर के लोगों ने इस पानी को समीप ही विकसित हुई नई कॉलोनियों को देना शुरू कर दिया।

इस कारण जल संकट खड़ा हो गया। जलदाय विभाग का कहना है कि उसके पास बिल्डर के साथ हुए समझौते की कॉपी नहीं है। कॉलोनी के निवासी यदि समझौते की कॉपी उन्हें उपलब्ध करवा दें तो वे नियमित जलापूर्ति को बरकरार रख सकेंगे।

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026