Doordrishti News Logo

137 शराब ठेकों की चैकिंग,30 लोग शराब पीकर वाहन चलाते पकड़े

कमिश्ररेट पुलिस का अभियान

जोधपुर,137शराब ठेकों की चैकिंग, 30 लोग शराब पीकर वाहन चलाते पकड़े। कमिश्नरेट पुलिस ने शनिवार की रात सात से 11 बजे तक 137 शराब ठेकों की चैकिंग करने के साथ ही 30 वाहन चालकों को शराब पीकर वाहन चलाते पकड़ा और एमवी एक्ट में कार्रवाई कर चालान बनाए गए।

यह भी पढ़ें – कैडेवर वर्कशॉप संपन्न,घुटने की दूरबीन सर्जरी की बारीकियां सिखाई

पुलिस आयुक्त राजेंद्र सिंह के दिशा निर्देश पर शहर में अवैध शराब बिक्री एवं आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम तथा शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध शनिवार को शाम सात से रात 11 बजे तक पुलिस आयुक्तालय जोधपुर क्षेत्र में धारा 185 एमवी एक्ट में कार्यवाही एवं शराब के ठेकों की चैकिंग का अभियान चलाया गया।

पुलिस आयुक्तालय जोधपुर क्षेत्र में समस्त वृत सहायक पुलिसआयुक्ततों के नेतृत्व में समस्त पुलिस थाना अधिकारीयों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में स्थित शराब के ठेकों की चैकिंग एवं शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध धारा 185 एमवी एक्ट में कार्यवाही करने के दिशा निर्देश दिए गए।

जिला पूर्व एवं जिला पश्चिम में शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध कार्यवाही व शराब के ठेकों की चैकिंग अभियान में समस्त पुलिस थाना आयुक्तालय जोधपुर द्वारा कुल 137 शराब के ठेकों को चैक किया गया तथा चैकिंग के दौरान जो व्यक्ति शराब पीकर वाहन चलाते पाया गया उसके खिलाफ धारा 185 एमवी एक्ट के तहत चालान की कुल 30 कार्यवाही की गई।

Related posts:

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

August 15, 2026

मां का आरोप युवती कर रही थी बेटे को ब्लैकमेल

August 15, 2026

हैण्डक्राफ्ट कारोबारी सहित दो से 3.58 लाख का फ्रॉड

August 15, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में मनाया 76वां स्थापना दिवस

August 15, 2026

यात्री वाहनों में कैमरा स्पीड गवर्नर एवं वीएलटीडी लगाना अनिवार्य

August 15, 2026

रक्षाबंधन पर उत्तर पश्चिम रेलवे की व्यापक तैयारी, ट्रेनों में लगाए अतिरिक्त डिब्बे

August 15, 2026

स्वाधीनता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 77 व्यक्तियों का सम्मान

August 15, 2026

जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस 7 अक्टूबर को रद्द

August 15, 2026

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में संसदीय कार्य मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

August 15, 2026