Doordrishti News Logo

लोकतंत्र सेनानियों के लिये बस पास बनाने को शहर विधायक की उप मुख्यमंत्री से की मांग

जोधपुर,लोकतंत्र सेनानियों के लिये बस पास बनाने को शहर विधायक की उप मुख्यमंत्री से की मांग। शहर विधायक अतुल भंसाली के नेतृत्व में आपातकाल के लोकतंत्र सैनानियों को रोडवेज बस में यात्री सुविधा के लिए पास आवंटित करवाने की मांग को लेकर उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा को मांग पत्र सुपुर्द किया।

यह भी पढ़ें – सिक्योरिटी एजेंसी का लोगो और जीएसटी नंबर लगाकर बदमाश कर रहे फर्जीवाड़ा

जिस पर उप मुख्यमंत्री बैरवा इस लोकतंत्र सैनानियों की मांग पर शीघ्र उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर उनके साथ देवराज बोहरा,जुगल तापड़िया सहित अनेक लोकतंत्र सैनानी उपस्थित थे।

Related posts: