Doordrishti News Logo

डीआरएम ने की डेगाना-रतनगढ़ सेक्शन में संरक्षा मानकों की जांच

  • यात्री सुविधाओं के उन्नयन व संरक्षण के निर्देश
  • अमृत भारत स्टेशन योजना के निर्माण कार्यों की बारीकी से जांच

जोधपुर,डीआरएम ने की डेगाना- रतनगढ़ सेक्शन में संरक्षा मानकों की जांच।डीआरएम पंकज कुमार सिंह ने बुधवार को जोधपुर मंडल के डेगाना- रतनगढ़ रेल मार्ग और रेलवे स्टेशनों का सेफ्टी निरीक्षण कर यात्री सुविधाओं का जायजा लिया।

यह भी पढ़ें – सैन्य उपकरणों एवं हथियारों की प्रदर्शनी 25 जुलाई से

उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उन्होंने डेगाना व सुजानगढ़ रेलवे स्टेशनों के अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत कराए जा रहे पुनर्विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इन स्टेशनों पर उन्होंने निर्माण कार्यों का बारीकी से जायजा लिया और निर्माण एजेंसियों को गुणवत्ता के उच्च मानकों के अनुरूप कार्य के निर्देश दिए।

उन्होंने इस दौरान जानकारी दी कि रतनगढ़ से जोधपुर स्टेशनों के बीच रेल विद्युतीकरण का कार्य पूरा होने के बाद इस मार्ग पर गुड्स ट्रेनों का संचालन प्रारंभ किया गया है और शीघ्र ही पैसेंजर ट्रेनों का संचालन भी किया जाएगा।

डीआरएम ने डेगाना,किरोदा,बड़ी खाटू,छोटी खाटू,पीरवा,खुनखुना, मारवाड़ बलिया,डीडवाना,सांवराद, बालसमंद,लाडनूं और सुजानगढ़ रेलवे स्टेशनों पर सेफ्टी निरीक्षण किया और इनसे जुड़े सभी मानकों की बारीकी से जांच की तथा कर्मचारियों को सेफ्टी को लेकर सदैव सतर्क रहकर कार्य करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें – नेपाल में विमान दुर्घटना में 18 की मौत

निरीक्षण के दौरान डीआरएम के साथ वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक विकास खेड़ा,वरिष्ठ मंडल संकेत व दूरसंचार इंजीनियर सुरेश नेहरा,वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक लोकेश कुमार सिंह,वरिष्ठ मंडल इंजीनियर मनोहर सिंह,वरिष्ठ मंडल बिजली इंजीनियर नितेश मीणा सहित बड़ी संख्या में निरीक्षक व कर्मचारी थे।

Related posts:

सात दिवसीय महिला आत्मरक्षा कार्यक्रम संपन्न

April 10, 2026

महिलाएं चढ़ी पानी के टैंक पर समझाइश के बाद उतरीं

April 10, 2026

सिटीबस चालक ने लिया बाइक सवारों को चपेट में दो बच्चियां सहित तीन चोटिल

April 10, 2026

साल भर पहले गहने बनाने का ऑर्डर दिया दो लाख रुपए हड़प लिए,केस दर्ज

April 10, 2026

बाइक सवार युवक को नाके पर पकड़ा,पास में मिली 20 ग्राम एमडी ड्रग

April 10, 2026

सूने घर से 70 हजार की नगदी और आभूषण चोरी

April 10, 2026

जिला एवं सेशन न्यायालय पत्रावली विभाग में घुसा अंजान शख्स पत्रावली के दो पन्ने चुरा ले गया

April 10, 2026

बीमाधारी को अपराधी कहने पर ₹12 हजार के दावे पर ढाई गुणा हर्जाना

April 10, 2026

हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग

April 10, 2026