Doordrishti News Logo

सिक्योरिटी एजेंसी का लोगो और जीएसटी नंबर लगाकर बदमाश कर रहे फर्जीवाड़ा

पीड़ित एजेंसी संचालक ने कराया नामजद लोगों के खिलाफ केस

जोधपुर,सिक्योरिटी एजेंसी का लोगो और जीएसटी नंबर लगाकर बदमाश कर रहे फर्जीवाड़ा। शहर में एक सिक्योरिटी एजेंसी चलाने वाले शख्स की एजेंसी का लोगो और जीएसटी नंबर चुराने के बाद कुछ शातिरों द्वारा ऑनलाइन ठगी की जा रही है। लोगों से सिक्योरिटी के नाम पर पैसे ऐंठे जा रहे हैं। इसका पता लगने पर अब प्रतापनगर थाने में पीडि़त ने मामला दर्ज कराया है।

यह भी पढ़ें – रेलवे अस्पताल में बालक के टूटे जबड़े का सफल ऑपरेशन

सूंथला स्थित जगदंबा कॉलोनी हाल पाल बाजाली मंदिर के सामने भगवती नगर में रहने वाले जयसिंह राठौड़ पुत्र मदनसिंह राठौड़ की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें राजकुमार, सन्नी,जसबीरसिंह आदि को नामजद किया गया है। इसमें बताया कि वह एक सिक्योरिटी एजेंसी चलाता है। जिसका सीआईएन नंबर और जीएसटी नंबर का यूज कर उक्त लोगों द्वारा धोखाधड़ी जा रही है। यह लोग जॉब दिलाने का झांसा देकर लोगों से रकम ऐंठ रहे हैं।

उसके मोबाइल पर 5 और 19 जुलाई को आए मैसेज फोन से इसका पता लगा। उसकी दिल्ली में कोई ब्रांच नहीं है। मगर यह लोग वर्क इंडिया जोब के नाम से ऑन लाइन काम कर धोखाधड़ी कर रहे हैं। जसबीरसिंह दिल्ली का रहने वाला है। जब उससे इस बारे में बात की तो कहा कि वह इसी तरह काम करता रहेगा। वह उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकता है।

Related posts:

पानी की समस्या को लेकर टंकी पर चढ़े लोग: कूदने की चेतावनी

April 30, 2026

दिनदहाड़े घर से पांच लाख का सोना और तीन लाख की चांदी ले गए

April 30, 2026

बीकानेर पुलिस हिरासत से फरार आरोपी राइका बाग स्टेशन पर पकड़ा गया

April 30, 2026

जनगणना 2027 के लिए अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

April 30, 2026

विवाह कार्यक्रम के लिए वाणिज्यिक गैस सिलेंडर आवंटन के लिए आवेदन प्रक्रिया निर्धारित

April 30, 2026

कलक्टर ने किया पीएचईडी कार्यालय का औचक निरीक्षण

April 30, 2026

भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस के मई में 14 ट्रिप रद्द

April 30, 2026

बीएल मीणा बने उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रधान वित्त सलाहकार

April 30, 2026

26 जुलाई तक 27 ट्रिप और करेंगी 3 जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनें

April 30, 2026