Doordrishti News Logo

भाजपा जोधपुर शहर जिला कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न

  • राजनैतिक प्रस्ताव का अनुमोदन
  • केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री ने जमकर साधा कांग्रेस पर निशाना
  • भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस के झूठ को जनता के बीच ले जाएं
  • तीसरी बार जीत के लिए मेरा रोम-रोम कार्यकर्ताओं का ऋणी

जोधपुर,भाजपा जोधपुर शहर जिला कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न।भाजपा जोधपुर शहर जिला की कार्यसमिति बैठक जोधपुर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन हॉल में केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत के मुख्य आतिथ्यि में सम्पन्न हुई। जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा के नेतृत्व में आयोजित जिला कार्यकारिणी की वृहद बैठक की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष सीआर चौधरी ने की।

यह भी पढ़ें – बिहारी युवक से जोधपुर रेलवे स्टेशन के बाहर ठगी

केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। बैठक में शेखावत ने कहा कि कांग्रेस ने सुनियोजित तरीके से षड्यंत्र कर झूठ को नंगे पांव दौड़ाने का काम किया। कांग्रेसी 99 सीटें जीतने के बाद इस तरह प्रदर्शन कर रहे हैं, जैसे बहुत बड़ा तीर मार लिया हो। शेखावत ने स्पष्ट कहा कि कांग्रेस के झूठ की सच्चाई धरातल पर लोगों को बताने की जिम्मेदारी भाजपा कार्यकर्ताओं की है। जोधपुर से अपनी लगातार तीसरी बार जीत पर उन्होंने कहा कि मेरा रोमरोम आप सब कार्यकर्ताओं का ऋणी है।

शेखावत ने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने झूठे नैरेटिव गढ़े। समाज में भ्रांति फैलाई। आरक्षण समाप्त करने की अफवाह फैलाई। संविधान हाथ में लेकर संविधान की हत्या करने वालों ने संविधान बचाने की दुहाई दी। कांग्रेस के झूठे नैरेटिव के बावजूद एनडीए गठबंधन को पूर्ण बहुमत मिला।

देश की जनता ने 62 साल के बाद किसी एक दल को लगातार तीसरी बार सरकार बनाने का सौभाग्यपूर्ण अवसर दिया। इससे पहले स्वर्गीय जवाहर लाल नेहरू को यह अवसर मिला था,लेकिन वे परिस्थितियां बिल्कुल अलग थीं। उस समय कोई दूसरी पार्टी अस्तित्व नहीं रखती थी। न कोई मीडिया था और न ही सोशल मीडिया। आम व्यक्ति तक संदेश पहुंचाना भी संभव नहीं था।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जिस कांग्रेस ने वर्ष 1975 में आपातकाल लगा कर लोकतंत्र की हत्या की। संविधान को तार-तार करने का काम किया। 25 जून 1975 की रात संविधान को दरकिनार कर सवा लाख लोगों को जेल में डाला।अब वही लोकतंत्र की दुहाई देते हुए संविधान की किताब को हाथ में लेकर स्वांग करते दिखाई देते हैं। ये वही कांग्रेस पार्टी है,जिसने संवैधानिक तरीके से चुनी हुई सरकारों को अनुच्छेद 356 लगाकर गिराने का पाप किया। आज ये संविधान की रक्षा का ढोंग कर रहे हैं। शेखावत ने कहा कि कांग्रेस के झूठ के चलते जो नुकसान हुआ,उसे हमने देखा है। यह नुकसान आगे न हो, इसके लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को नए उत्साह के साथ काम करने की आवश्यकता है।

लोकसभा चुनाव के नतीजों की चर्चा करते हुए शेखावत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने 2014, 2019 और 2024 में मिलाकर जितनी सीटें जीती हैं,वो भाजपा को इस बार मिली सीटों के बराबर भी नहीं हैं। उसके बावजूद कांग्रेस जश्न का माहौल बनाकर अपने आप को विजयी दिखाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और गुजरात में कुल 66 सीटें हैं। इन राज्यों में भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने लड़ीं। 66 में से 64 सीटें भाजपा ने जीती हैं। देश के 11 राज्यों में 100 प्रतिशत सीटें भाजपा को मिली हैं, जबकि 11 से ज्यादा राज्यों में कांग्रेस का खाता नहीं खुला है।

यह भी पढ़ें – हैड कांस्टेबल की फेसबुक आईडी हैक

केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि कांग्रेस समेत इंडी एलायंस में सभी परिवारवादी पार्टियां हैं। जो आज संविधान बचाने के नाम पर कांग्रेस के साथ खड़े हैं, वो आपातकाल के सबसे ज्यादा पीड़ित हैं। लालू प्रसाद यादव आपातकाल में मीसा कानून के तहत जेल में बंद थे। उन्होंने अपनी पुत्री का नाम ही मीसा रख दिया था। आज वो राहुल गांधी की जयजयकार करने का काम कर रहे हैं। अखिलेश यादव के पिता मुलायम सिंह यादव आपातकाल से अस्तित्व में आए। आज अखिलेश आपातकाल लगाने वालों के साथ खड़े हैं।

एक किस्सा सुनाते हुए शेखावत ने कहा कि मैं और मेरी दीदी जब पढ़ते थे तो दीदी के हमेशा 99 प्रतिशत नंबर आते थे। मैं बमुश्किल पास होता था। एक बार दीदी के 95 प्रतिशत नंबर आए तो घर में मायूसी थी, लेकिन मेरे 70 प्रतिशत नंबर आने पर मोहल्ले में मिठाई बांट रहे थे। कांग्रेस की हालत मेरे जैसी है। 99 सीटें जीतने के बाद वो इस तरह से प्रदर्शन कर रहे हैं, जैसे बहुत बड़ा तीर मार लिया हो। शेखावत ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 10 साल में सरकार ने देश में परफॉर्म,रिफॉर्म और ट्रांसफॉर्म का काम किया। केवल देश चलाने नहीं, बल्कि बदलाव लाने के लक्ष्य को लेकर काम किया। भाजपा की जब भी सरकार बनी है, हमने गरीब को गणेश माना है। गरीब को केंद्र में रखते हुए योजनाएं बनाई हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान में पहली बार बनी भैंरोसिंह शेखावत की सरकार ने अंत्योदय की परिकल्पना की गई थी। उसी अंत्योदय की परिकल्पना को लेकर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार काम कर रही है।

किसान आयोग के अध्यक्ष सीआर चौधरी ने केन्द्र एवं राज्य सरकार स्तर पर संचालित किसान हित की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी कि किस प्रकार भारत सरकार उनके आर्थिक उत्थान के लिये काम कर रही है। उन्होंने एमएसपी को लेकर कांग्रेस द्वारा फैलाये जा रहे भ्रम को भी रेखांकित किया और कहा कि कांग्रेस सरकार किसानों के हित में कुछ काम नहीं किया है। इण्डिया गठबन्धन सिर्फ किसानों को गुमराह करने का काम कर रहा है। उन्होंने महिला शक्ति के लिये संचालित योजनाओं और महिला आरक्षण पर किये गये निर्णय से भी अवगत करवाया।

राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार सदैव संगठन और सरकार के साथ सामंजय से चलने वाली सरकार है। डबल इंजन वाली सरकार सदैव कार्यकर्ताओं की शक्ति पर काम करती है।

प्रदेश मंत्री डा.महेन्द्र कुमावत ने हाल ही में सम्पन्न हुई प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में लिये गये निणयों, आगामी कार्यक्रमों,विशेष रूप से राजनैतिक प्रस्ताव की जानकारी दी।सूरसागर विधायक देवेन्द्र जोशी ने राजस्थान की भजनलाल सरकार द्वारा बजट में किये गये निणयों के बारे में चर्चा की और कहा कि सरकार ने संकल्प पत्र में जो वादे किये वो 45 प्रतिशत कार्य पूर्ण किये है और यह सर्वहितकारी सर्वस्पर्शी सरकार है जो सभी के लिये काम कर रही है। मुख्यमंत्री भजनलाल सरकार द्वारा जोधपुर की जनता को दी गई सौगात के लिये आभार प्रकट किया।महापौर वनीता सेठ राजनीतिक प्रस्ताव प्रस्तुत किया जिसको सभी ने ओम की ध्वनि के साथ पारित किया।

जिला कार्यसमिति बैठक के सफल आयोजन को लेकर पंजीयन व्यवस्था में महेश व्यास,अनिल वैष्णव,अल्का थामेत,गीता भाटी,दिनेश चौधरी, आईटी व्यवस्था में अरविन्द सांखला, चक्रेश मेहता,सभागार व्यवस्था में आदित्य गहलोत,गोविन्द गहलोत, मंच व्यवस्था में जिला महामंत्री विजय राजोरिया,संजय चंदीरमानी, देवेश कच्छवाह, रफीक लोहार ने संभाली।

यह भी पढ़ें – गिरफ्तारी वारंट में एक गिरफ्तार,30 प्रकरण है दर्ज

बैठक में भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी,जिला पदाधिकारी, जिला कार्यकारिणी,मण्डल-मोर्चा अध्यक्ष व महामंत्री,भाजपा पार्षदल, प्रदेश के संयोजक, सह-संयोजक, प्रकोष्ठ व विभागों के संयोजक,शक्ति केन्द्र के संयोजक उपस्थित थे।

Related posts:

पंचायतीराज चुनाव को लेकर करणसिंह उचियारड़ा से मिले कार्यकर्ता

September 25, 2026

IMA जोधपुर ने किया AIIMS जोधपुर के रेजिडेंट डॉक्टर के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त

September 25, 2026

महापौर पद के लिए मतदान आज

September 25, 2026

1.83 लाख के जाली नोट सहित आरोपी गिरफ्तार

September 25, 2026

चेकिंग देखकर स्कॉर्पियो भगाई पुलिस वाहन को टक्कर मारकर भागे तस्कर 373.91 किलो डोडा पोस्त जब्त

September 25, 2026

बीकानेर के व्यापारी पुत्र से सीएचबी सेक्टर 14 में दस लाख की लूट

September 25, 2026

दो लोगों को पकड़ा अवैध देशी पिस्टल व मैंगजीन- कारतूस बरामद

September 25, 2026

रेलवे परिसर की दीवार में लगी एंगल से फंदा लगाकर वृद्ध ने दी जान

September 25, 2026

फैक्ट्री मालिक का पुत्र शांतिभंग में गिरफ्तार

September 25, 2026