Doordrishti News Logo

हैड कांस्टेबल की फेसबुक आईडी हैक

  • आपत्तिजनक कमेंट किए
  • केस दर्ज

जोधपुर,हैड कांस्टेबल की फेसबुक आईडी हैक। शहर के रातानाडा पुलिस रिजर्व लाइन में लगे एक हैड कांस्टेबल की फेसबुक आईडी हैक कर किसी शातिर ने आपत्तिजनक पोस्ट कर डाली। हैड कांस्टेबल की बच्चियों को लेकर किसी व्यक्ति का नाम जोड़ कर यह पोस्ट की गई।इसका पता लगने पर रातानाडा थाने में आईटी एक्ट में केस दर्ज करवाया गया है। जिसमें पुलिस की तरफ से अब जांच आरंभ की गई है।

यह भी पढ़ें – युवक का अपहरण कर परिवार से मांगी 11 लाख की फिरौती

रातानाडा पुलिस ने बताया कि रिजर्व पुलिस लाइन के एक हैड कांस्टेबल की तरफ से यह केस दर्ज कराया गया है। इसमें बताया कि उनके दोस्तों से पता लगा कि उनकी फेस बुक आईडी को किसी हैक कर बच्चिचों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां की हैं। उसकी बच्चियों के नाम किसी शख्स के साथ जोडक़र यह कमेंट किए गए हैं। रातानाडा पुलिस ने हैडकांस्टेबल की रिपोर्ट पर आईटी एक्ट में प्रकरण दर्ज किया है। जांच थानाधिकारी प्रदीप डांगा की तरफ से की जा रही है।

Related posts:

पानी की समस्या को लेकर टंकी पर चढ़े लोग: कूदने की चेतावनी

April 30, 2026

दिनदहाड़े घर से पांच लाख का सोना और तीन लाख की चांदी ले गए

April 30, 2026

बीकानेर पुलिस हिरासत से फरार आरोपी राइका बाग स्टेशन पर पकड़ा गया

April 30, 2026

जनगणना 2027 के लिए अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

April 30, 2026

विवाह कार्यक्रम के लिए वाणिज्यिक गैस सिलेंडर आवंटन के लिए आवेदन प्रक्रिया निर्धारित

April 30, 2026

कलक्टर ने किया पीएचईडी कार्यालय का औचक निरीक्षण

April 30, 2026

भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस के मई में 14 ट्रिप रद्द

April 30, 2026

बीएल मीणा बने उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रधान वित्त सलाहकार

April 30, 2026

26 जुलाई तक 27 ट्रिप और करेंगी 3 जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनें

April 30, 2026